Wednesday, Aug 19

होम = Breaking = AK-47 विवाद के बीच बिहार में बड़ा एक्शन, वरिष्ठ IPS अधिकारी का तबादला

AK-47 विवाद के बीच बिहार में बड़ा एक्शन, वरिष्ठ IPS अधिकारी का तबादला

Bihar IPS Transfer: बिहार सरकार ने मंगलवार को 17 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला किया। इनमें सीवान और भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) भी शामिल हैं। गृह विभाग के आदेश के मुताबिक सीवान SP पूरन कुमार झा को हटाकर वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।

विवादों के बाद बदले SP

25 जुलाई को छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर AK-47 के इस्तेमाल को लेकर सीवान पुलिस कार्रवाई विवादों में आई थी। वहीं भोजपुर में स्थानीय कार्यकर्ता भारत तिवारी से जुड़े एनकाउंटर के बाद भी काफी हंगामा हुआ था। उस समय भोजपुर के SP राज थे, जिनका भी तबादला कर दिया गया।

नई जिम्मेदारियां

हृदय कांत को नालंदा का नया SP, भारत सोनी को सीवान और अवधेश दीक्षित को भोजपुर का नया SP बनाया गया है।

ये भी पढ़े: आंदोलन के आगे झुकी बिहार सरकार! BPSC ने निकाली 32,388 टीचर्स की भर्ती