BPSC TRE 4.0 Notification: पटना के गर्दनीबाग में मंगलवार सुबह प्रतियोगी छात्रों के आमरण अनशन पर बैठने के कुछ घंटों बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4.0 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी। इसे आंदोलनकारी अभ्यर्थियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। आयोग के मुताबिक प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर कुल 32,388 शिक्षकों की भर्ती होगी। आवेदन 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक किए जा सकेंगे।
5 दिन में नोटिफिकेशन की दी थी चेतावनी
छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में हजारों अभ्यर्थियों ने 18 अगस्त की सुबह गर्दनीबाग धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया था। उनकी मांग थी कि शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी द्वारा जुलाई में किया गया भर्ती विज्ञापन का वादा पूरा हो या वह इस्तीफा दें। छात्रों ने 5 दिन में नोटिफिकेशन नहीं आने पर विधानसभा घेराव की चेतावनी दी थी।
‘लड़ाई अभी बाकी’
नोटिफिकेशन के बाद छात्रों ने कहा कि यह सिर्फ पहला कदम है। वे पारदर्शिता और लिखित नियमों पर नजर रखेंगे। उनकी अन्य मांगों में सिंगल फेज परीक्षा, BSSC में संविदा वेटेज हटाना और 18 साल से लंबित लाइब्रेरियन भर्ती पर जवाब शामिल है।
ये भी पढ़े: जिन्ना की बीमारी का राज रखने वाले मुंबई के 2 पारसी डॉक्टरों को मिलेगा पाकिस्तानी सर्वोच्च सम्मान

