Breaking

Budget Session: लोकसभा में फिर मचा हंगामा, BJP सांसद निशिकांत ने की राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने की मांग; लगाए गंभीर आरोप

Budget Sesssion News: गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल फिर हंगामे के कारण नहीं चल सका। सुबह 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा कर दिया। सांसद प्ले कार्ड और पोस्टर लेकर वेल में पहुंच गए। इस बीच नारेबाजी भी होती रही। रिपोर्ट है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संसद में भाषण के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने उनकी संसद सदस्यता समाप्त करने के लिए एक नोटिस दिया है।

नोटिस में राहुल गांधी पर लगाए गए गंभीर आरोप

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने नोटिस में राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, "कोई विशेषाधिकार प्रस्ताव नहीं है। मैंने सब्सटेंटिव मोशन पेश किया है, जिसमें उल्लेख है कि वह कथित तौर पर सोरोस फाउंडेशन, फोर्ड फाउंडेशन, USAID के साथ कैसे जुड़े हुए हैं और थाईलैंड, कंबोडिया, वियतनाम और अमेरिका जैसे स्थानों की यात्रा करते हैं, और वह भारत विरोधी ताकतों से कैसे संबंधित हैं।" गौरतलब है, बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भाषण ने सियासत को और गर्मा दिया। उन्होंने राजनीति को मार्शल आर्ट से जोड़ते हुए कहा कि जैसे खेल में 'ग्रिप' और 'चोक' होती है, वैसे ही राजनीति में भी कई अदृश्य तकनीकें काम करती हैं- बस वे दिखाई नहीं देतीं। इसी बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की आपत्ति के बाद राहुल गांधी पर विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है।

विशेषाधिकार हनन क्या है?

सांसदों को उनके कार्य निष्पादन के लिए कुछ विशेष अधिकार दिए जाते हैं। यदि कोई सदस्य, संस्था या व्यक्ति इन अधिकारों का उल्लंघन करता है या सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, तो इसे विशेषाधिकार हनन कहा जाता है।

खबर पर अपडेट जारी है...

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago