Thursday, Aug 27

होम = Cover Story Featured = BJP सांसद का अजीब दावा, बोले- नींबू काटा और रोक दी बारिश; CM भी नहीं रोक पाए हंसी

BJP सांसद का अजीब दावा, बोले- नींबू काटा और रोक दी बारिश; CM भी नहीं रोक पाए हंसी

Bhojraj Nag Rain Claim: छत्तीसगढ़ के कांकेर से BJP सांसद भोजराज नाग अपने एक अजीब दावे को लेकर चर्चा में हैं। बालोद के डौंडीलोहारा में सरकारी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से कहा कि पूजा-पाठ कर नींबू काटने के बाद उन्होंने बारिश रोक दी। सांसद की बात सुनकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत मंच पर मौजूद नेता हंस पड़े। उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

क्या बोले भोजराज नाग?

दरअसल, CM साय यहां महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान आसमान में बादल छाए थे और बारिश की आशंका थी। खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भी संशय बना हुआ था। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री के आने का प्रोटोकॉल रात 12 बजे जारी हुआ था और सोमवार से मौसम खराब था। उन्होंने दावा किया, “मैंने बूढ़ादेव और महादेव से प्रार्थना की, नींबू काटा और पानी रोक दिया।” उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कार्यक्रम सफल हो गया है, इसलिए अब बारिश हो भी जाए तो कोई परेशानी नहीं होगी और मुख्यमंत्री के रात्रि विश्राम में भी दिक्कत नहीं आएगी।

CM साय समेत सभी हंसे

भोजराज नाग की बात सुनकर मुख्यमंत्री साय ठहाका लगाकर हंसने लगे। सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। अब इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़े: तिब्बत में बाढ़ से कैलाश यात्रा पर गए ईशा फाउंडेशन के 77 श्रद्धालु फंसे, रेस्क्यू के लिए गिरोंग पहुंचे सद्गुरु