BJP Organizational Change: बीजेपी ने चुनावी राज्यों में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए चार राज्यों के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी की कमान सौंपी है, जबकि केवल सिंह ढिल्लो को पंजाब बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अर्चना गुप्ता को हरियाणा और अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा बीजेपी की जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि आगामी चुनावों और संगठनात्मक रणनीति को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने इन नए चेहरों पर दांव खेला है।
पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। बीजेपी इस चुनाव को जीतने की तैयारी में जुट गई है। आपको बता दे कि केवल सिंह ढिल्लो एक संपन्न और प्रभावशाली परिवार से आते हैं, जिसे पंजाब और देश के बड़े उद्योगपति परिवारों में गिना जाता है। वह पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते रहे हैं। बरनाला को जिला बनाए जाने का श्रेय भी काफी हद तक उनके प्रयासों को दिया जाता है। उनका पैतृक गांव टल्लेवाल, बरनाला जिले में स्थित है। इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी औपचारिक पत्र में बताया गया कि पार्टी नेतृत्व ने केवल सिंह ढिल्लों को तत्काल प्रभाव से पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…