Tuesday, Oct 20

होम = Breaking = बीजेपी संसदीय बोर्ड का जल्द हो सकता है ऐलान; कई नए चेहरों को मिल सकती है जगह

बीजेपी संसदीय बोर्ड का जल्द हो सकता है ऐलान; कई नए चेहरों को मिल सकती है जगह

BJP Parliamentary Board Meeting: बीजेपी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में जल्द बदलाव की घोषणा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार संसदीय बोर्ड में कई नए नाम शामिल किए जाने की संभावना है। नए गठन में संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और जातीय समीकरणों को भी ध्यान में रखा जा सकता है।

संभावित संसदीय बोर्ड सदस्य के नाम

  • नितिन नवीन — राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • नरेंद्र मोदी — प्रधानमंत्री
  • अमित शाह — केंद्रीय गृह मंत्री
  • राजनाथ सिंह — केंद्रीय रक्षा मंत्री
  • जेपी नड्डा — केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
  • वसुंधरा राजे — पूर्व मुख्यमंत्री
  • बी.एल. संतोष — संगठन महामंत्री
  • उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री — संभावित नामों में चर्चा

वहीं, केंद्रीय चुनाव समिति में भी नए चेहरों को जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य के नामों पर भी विचार हो सकता है। इसके अलावा, कई अन्य नए नामों को शामिल किए जाने की चर्चा है।

मौजूदा सदस्यों की जगह नए चेहरों को मिल सकती है जिम्मेदारी

बीजेपी के पिछले संसदीय बोर्ड में बी.एस. येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा और सुधा यादव जैसे नेता शामिल रहे हैं। नए गठन में इन सभी नेताओं की जगह नए चेहरों को जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: बीजेपी के सबसे ताकतवर बोर्ड में आएंगे सिटिंग CM? संगठन में बड़े बदलाव की अटकलों से बढ़ी सियासी हलचल

दिल्ली की ओर नीतीश का कदम, राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेकर शुरू की नई संसदीय पारी

रिपोर्ट/ स्पेशल कॉरेस्पान्डन्ट पंकज वानखेड़े