BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रीय युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हर्षवर्धन सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, ये नियुक्तियां भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के आदेश पर की गई हैं।
बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम में जम्मू-कश्मीर की विधायक शगुन परिहार, उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी, नागालैंड के अरविंद दमानी, तेलंगाना के मलोथ कोमल नाइक, बिहार के राज राजेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल के विधायक सौमेन करफा और छत्तीसगढ़ के भंडारी नागा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, अर्पिता अपराजिता बदेजेना, हर्षवर्धन सिंह और मिट्टा वामशी कृष्णा को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पीटीआई के मुताबिक, बीजेपी ने सात नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया है। इनमें असम के बिस्वजीत खौंड, मध्य प्रदेश के आशीष झाला, महाराष्ट्र की सायली रघुनाथ कुलकर्णी, राजस्थान के हिमांशु शर्मा, पंजाब के सरदार अरमनजोत बराड़, झारखंड के अमन यादव और बिहार के राहुल झा शामिल हैं। गुजरात के ध्रुव पंडित को केंद्रीय कार्यालय प्रभारी और दिल्ली के मोहित सोनी को केंद्रीय कार्यालय सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश के विनीत वत्स त्यागी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राजस्थान के देवव्रत सिंह राजावत राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष होंगे। नीति और अनुसंधान विभाग में तेलंगाना की अखिला बंदम को जिम्मेदारी दी गई है। गुजरात के रंगम त्रिवेदी, तेलंगाना के कमल मादिशेट्टी और हरियाणा की डॉ. रमा बल्हारा को सह-प्रभारी बनाया गया है।
युवा मोर्चा के मीडिया विभाग में बिहार के हिमांशु यादव को प्रभारी बनाया गया है। दिल्ली की शिवानी सिंह, हिमाचल प्रदेश के अतुल ठाकुर और दिल्ली के विशु बसोया मीडिया सह-प्रभारी होंगे। वहीं, दिल्ली की अपूर्वा सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी और बिहार के मानवेंद्र चौहान को सोशल मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। नई नियुक्तियों के साथ युवा मोर्चा के विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई हैं।
ये भी पढ़ें: अनंत सिंह ने एमएलसी चुनाव में बढ़ाई JDU की मुश्किलें, पार्टी उम्मीदवार नीरज के खिलाफ कर रहे हैं प्रचार
India US Energy Defence Cooperation: भारत और अमेरिका ने मंगलवार को द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा…
Delhi: दिल्ली में दशहरे के मौके पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ 30 फीट…
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिशों को सफलता नहीं मिलने से अमेरिकी…
Ravana Dahan: देशभर में दशहरे का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कई…
Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है।…
Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जहरीले नाग के साथ करतब दिखाना पिता-पुत्र के लिए…