Ravana Dahan: देशभर में दशहरे का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कई शहरों में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए, जबकि पंजाब के लुधियाना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समारोह में हिस्सा लिया। जगह-जगह लोगों में त्योहार को लेकर उत्साह देखने को मिला।
पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित डीडीए ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और सत्य व धर्म की स्थायी शक्ति की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि देशभर में रामलीलाओं के जरिए भगवान राम के आदर्शों को जीवित रखा जा रहा है। वहीं, दिल्ली के द्वारका में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रावण दहन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने कहा कि दशहरे पर आयोजित रामलीलाओं के माध्यम से करोड़ों लोग रामकथा के महान आदर्शों को याद करते हैं।
बिहार के पटना स्थित गांधी मैदान में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दशहरा समारोह में भाग लिया। पंजाब के लुधियाना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दरेसी रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। उत्तराखंड के देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परेड ग्राउंड के समारोह में पहुंचे। यहां रावण का 181 फुट ऊंचा पुतला जलाया गया। साथ ही मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का भी दहन हुआ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलीला मैदान में दशहरा समारोह में शामिल हुए। उन्होंने रावण के दस सिरों को अधर्म, असत्य, अन्याय, अत्याचार, अमर्यादा, भ्रष्टाचार, दुराचार, भ्रम, दुष्प्रचार और नशे का प्रतीक बताया। वाराणसी और हरियाणा के रोहतक में भी रावण दहन हुआ। वहीं, लेह के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड और जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित एसके स्टेडियम में भी दशहरे का आयोजन किया गया। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने रावण के पुतले जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार मनाया।
ये भी पढ़ें: अनंत सिंह ने एमएलसी चुनाव में बढ़ाई JDU की मुश्किलें, पार्टी उम्मीदवार नीरज के खिलाफ कर रहे हैं प्रचार
Delhi: दिल्ली में दशहरे के मौके पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ 30 फीट…
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिशों को सफलता नहीं मिलने से अमेरिकी…
BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रीय युवा मोर्चा की नई टीम का…
Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है।…
Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जहरीले नाग के साथ करतब दिखाना पिता-पुत्र के लिए…
Deepika Padukone Ranveer Singh Second Daughter Devi: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह…