Breaking

ब्लैक सी में दो जहाजों पर ड्रोन हमला, एक डूबा, दूसरे को नुकसान; बुल्गारिया ने जताई नाराजगी

Black Sea Drone Attack: यूरोप के ब्लैक सी (काला सागर) में बुल्गारिया के तट के पास दो जहाजों पर ड्रोन हमले की घटना सामने आई है। हमले में एक जहाज डूब गया, जबकि दूसरा तीन ड्रोन हमलों से क्षतिग्रस्त हो गया। बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रुमेन रादेव ने घटना की जानकारी दी। एक सप्ताह के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना बताई जा रही है।

जहाज पर सवार सभी 15 लोग सुरक्षित

रादेव के मुताबिक, यूक्रेन के स्वामित्व वाला माल्टा के झंडे के तहत संचालित जहाज 'चेल्सी 3' बुल्गारिया के तट से करीब 18 नॉटिकल मील (33 किलोमीटर) दूर था। रात करीब 1:30 बजे उस पर तीन ड्रोन से हमला किया गया। जहाज पर सवार सभी 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। इनमें सात यूक्रेनी और आठ अजरबैजानी नागरिक शामिल थे। पांच लोगों को चिकित्सा सहायता दी गई, लेकिन किसी की हालत गंभीर नहीं है। वहीं, डूबे हुए दूसरे जहाज के चालक दल के एक सदस्य को भी बचाया गया।

NATO महासचिव से बातचीत करेंगे रादेव

रादेव ने बुल्गारिया के समुद्री क्षेत्र के नजदीक हुए हमले को अस्वीकार्य बताया। उन्होंने NATO महासचिव मार्क रुटे से बातचीत करने और रूसी राजदूत को तलब करने की बात कही। हमले के जिम्मेदारों की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, रादेव ने दावा किया कि इससे रूस को फायदा हो सकता है।

ब्लैक सी की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

बुल्गारिया की सीमा रूस या यूक्रेन से नहीं लगती, लेकिन NATO सदस्य होने के कारण ब्लैक सी में उसकी रणनीतिक भूमिका महत्वपूर्ण है। इस समुद्र में रूस और यूक्रेन के प्रमुख बंदरगाह मौजूद हैं। दोनों देशों के बीच जारी युद्ध के दौरान ड्रोन और संभावित गुप्त हमलों ने क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

ये भी पढ़े: सैलरी को लेकर SpiceJet में घमासान, 40 पायलटों ने उड़ान भरने से किया इनकार


Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

बदलते मौसम में पान के पत्ते आएंगे काम, दादी-नानी के ये 4 नुस्खे जान लें

Betel Leaf Home Remedies: भारत में पान के शौकीनों की कमी नहीं है। बनारसी पान…

3 hours ago

दिल्ली में CEC के खिलाफ डीके शिवकुमार की हुंकार, बेंगलुरु में SIR विरोध पर 100 लोग हिरासत में

Bengaluru SIR Protest: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और अन्य…

3 hours ago

24 घंटे में बदल सकती है किस्मत? आचार्य लवभूषण जी ने बताए खास उपाय

Astrology Remedies: जीवन में कभी काम अटक जाते हैं, कभी कारोबार में ग्राहक नहीं मिलते…

3 hours ago

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश? TMC का दावा- युवती ने खींची साड़ी, चाकू लेकर पहुंची

Mamata Banerjee Attack Attempt: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता…

4 hours ago

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 5 लोगों के डूबने की आशंका

Hajipur Boat Accident: बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा…

4 hours ago

‘कपड़े गायब कर देते हैं, बॉडी का शेप बदल देते हैं’, AI डीपफेक पर छलका दृश्यम 3 एक्ट्रेस श्रिया सरन का दर्द

Shriya Saran AI Deepfake: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल फिल्मी सितारों के लिए परेशानी…

4 hours ago