पंजाब

नशे के खिलाफ मुहिम चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, कैमरे में कैद हुई वारदात

Parvinder Singh Jhota Murder: पंजाब के मनसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। झोटा ड्रग्स माफिया के खिलाफ खुलकर मोर्चा लेते थे और नशे के कारोबार को बेनकाब करने की कोशिश करते थे। मंगलवार सुबह वह एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और वहां ड्रग्स बेचने को लेकर सवाल किए। इसी दौरान स्टोर पर मौजूद एक शख्स ने पिस्टल निकाली और उन पर गोली चला दी। पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है।

मोबाइल में कैद हुई हत्या की वारदात

पुलिस के मुताबिक, परविंदर सिंह झोटा एक व्यक्ति को साथ लेकर मेडिकल स्टोर पहुंचे थे, जिसने कथित तौर पर वहां से नशीली दवाएं खरीदी थीं। झोटा दुकानदार से सवाल-जवाब करते हुए वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान दुकानदार ने पिस्तौल निकालकर उन पर गोलियां चला दीं। पूरी वारदात मोबाइल कैमरे में कैद हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने झोटा को मृत घोषित कर दिया।

4 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा

मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी ने कहा कि आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस गोलीबारी में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब चुनाव से पहले SAD और BJP गठबंधन पर आया हरसिमरत कौर का रिएक्शन, जानें क्या कहा

:

Sunil Gupta

Recent Posts

बदलते मौसम में पान के पत्ते आएंगे काम, दादी-नानी के ये 4 नुस्खे जान लें

Betel Leaf Home Remedies: भारत में पान के शौकीनों की कमी नहीं है। बनारसी पान…

4 hours ago

दिल्ली में CEC के खिलाफ डीके शिवकुमार की हुंकार, बेंगलुरु में SIR विरोध पर 100 लोग हिरासत में

Bengaluru SIR Protest: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और अन्य…

4 hours ago

24 घंटे में बदल सकती है किस्मत? आचार्य लवभूषण जी ने बताए खास उपाय

Astrology Remedies: जीवन में कभी काम अटक जाते हैं, कभी कारोबार में ग्राहक नहीं मिलते…

4 hours ago

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश? TMC का दावा- युवती ने खींची साड़ी, चाकू लेकर पहुंची

Mamata Banerjee Attack Attempt: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता…

4 hours ago

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 5 लोगों के डूबने की आशंका

Hajipur Boat Accident: बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा…

4 hours ago

‘कपड़े गायब कर देते हैं, बॉडी का शेप बदल देते हैं’, AI डीपफेक पर छलका दृश्यम 3 एक्ट्रेस श्रिया सरन का दर्द

Shriya Saran AI Deepfake: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल फिल्मी सितारों के लिए परेशानी…

4 hours ago