मनोरंजन

Independence Day 2025: 15 अगस्त पर रिलीज हुई बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, देखिए लिस्ट

Independence Day 2025 : 15 अगस्त का दिन भारत में सिर्फ स्वतंत्रता दिवस के रूप में नहीं, बल्कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी एक अहम तारीख बन चुका है। इस दिन कई बड़ी और सुपरहिट फिल्में रिलीज होती हैं, जो न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हैं, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बना लेती हैं। इस रिपोर्ट में हम उन फिल्मों के बारे में जानेंगे जिन्होंने 15 अगस्त के दिन रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े और शानदार कलेक्शन किया।

शोले (1975)

अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी स्टारर फिल्म शोले को 15 अगस्त 1975 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में ऐसी धूम मचाई कि इसे सालों तक प्रदर्शित किया गया। रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 2 से 3 करोड़ रुपये था, और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 35 करोड़ की कमाई की। शोले को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

तेरे नाम (2003)

सलमान खान और भूमिका चावला की रोमांटिक फिल्म तेरे नाम को 15 अगस्त 2003 को रिलीज किया गया। फिल्म की कहानी और सलमान खान की बेहतरीन एक्टिंग ने दर्शकों को बेहद प्रभावित किया। इसने भारत में 15.14 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। तेरे नाम को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

एक था टाइगर (2012)

सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी वाली फिल्म एक था टाइगर 15 अगस्त 2012 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की लागत 75 करोड़ रुपये थी और इसने दुनियाभर में 320 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। भारत में इसका नेट कलेक्शन 198.78 करोड़ रुपये था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

सिंघम रिटर्न (2014)

अजय देवगन स्टारर सिंघम रिटर्न ने 15 अगस्त 2014 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म का बजट 50 से 65 करोड़ रुपये था और इसने भारत में 140.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसने 216.56 करोड़ रुपये की कमाई की। आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

सत्यमेव जयते (2018)

जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते ने 15 अगस्त 2018 को दर्शकों के बीच दस्तक दी। इस फिल्म का बजट 45 करोड़ रुपये था और इसने भारत में 116 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की थी, जबकि नेट कलेक्शन 90.39 करोड़ रुपये था। यह फिल्म वर्ल्डवाइड 121 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही। सत्यमेव जयते को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

गोल्ड (2018)

अक्षय कुमार की ऐतिहासिक फिल्म गोल्ड 15 अगस्त 2018 को रिलीज हुई थी। इसने वर्ल्डवाइड 158 करोड़ रुपये की कमाई की और भारत में इसका नेट कलेक्शन 109.58 करोड़ रुपये रहा। फिल्म की कहानी भारत के पहले ओलंपिक गोल्ड मेडल की है। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

मिशन मंगल (2019)

अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा और तापसी पन्नू जैसे स्टार्स की मौजूदगी वाली फिल्म मिशन मंगल 15 अगस्त 2019 को रिलीज हुई। यह फिल्म भारत के मार्स मिशन पर आधारित थी और इसने वर्ल्डवाइड 291 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। भारत में इसका नेट कलेक्शन 203.08 करोड़ रुपये था। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

स्त्री 2 (2024)

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 ने 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया। इसने वर्ल्डवाइड 857.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और भारत में 597.99 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया। यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी 15 अगस्त रिलीज साबित हुई है।

ये भी पढ़े : World Elephant Day 2025: रेत से बनाई हाथी की 12 फीट लंबी कलाकृति, ये है Theme

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

11 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

12 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

12 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

12 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

12 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

13 hours ago