Border 2 OTT Release Date
Border 2 OTT Release Date: बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' अब थिएटर से OTT प्लेटफॉर्म तक का सफर तय कर रही है। साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतते हुए बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया। अब दो महीने के इंतजार के बाद यह फिल्म घर बैठे Netflix पर देखने के लिए उपलब्ध होगी।
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की OTT रिलीज डेट 20 मार्च 2026 तय की गई है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म ने जहां धमाका किया, वहीं OTT पर भी दर्शक इसे बड़े उत्साह के साथ देखने वाले हैं।
पहले पार्ट 'बॉर्डर' को जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था और इस बार 'बॉर्डर 2' की कमान अनुराग सिंह ने संभाली। फिल्म को जेपी दत्ता, निधि दत्ता और भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बॉर्डर 2' ने वर्ल्डवाइड 449.65 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले पार्ट की सफलता को देखते हुए, दर्शक इस सीक्वल से भी काफी उम्मीदें लगाए हुए थे।
सनी देओल इस साल चार बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं:
बॉर्डर 2 का OTT रिलीज दर्शकों के लिए एक नया अनुभव लेकर आएगा, खासकर जो लोग थिएटर में फिल्म नहीं देख पाए। सनी देओल की धमाकेदार एक्टिंग और फिल्म की स्टार कास्ट इसे साल की सबसे चर्चित रिलीज़ में से एक बनाती है।
ये भी पढ़ें: पति-पत्नी के रिश्तों में AI की एंट्री! क्यों रिश्तों में आने लगी दूरियां, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…