Wednesday, Oct 07

होम = Cover Story Big = 72वीं BPSC PT फिर स्थगित, 25 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा की नई तारीख का इंतजार

72वीं BPSC PT फिर स्थगित, 25 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा की नई तारीख का इंतजार

BPSC 72nd PT Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (PT) की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट है। आयोग ने 25 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा भी स्थगित कर दी है। नई तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

दूसरी बार बदली परीक्षा की तारीख

72वीं BPSC PT की तारीख में यह दूसरी बार बदलाव है। आयोग ने पहले परीक्षा 26 जुलाई को कराने का कार्यक्रम जारी किया था। बाद में इसे स्थगित कर 25 अक्टूबर कर दिया गया। अब 25 अक्टूबर की परीक्षा भी टाल दी गई है।

नई तारीख का इंतजार

आयोग के मुताबिक, परीक्षा की नई तिथि को लेकर जल्द ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। बार-बार परीक्षा स्थगित होने से अभ्यर्थियों का इंतजार और बढ़ गया है। उम्मीदवार अब BPSC के नए नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें परीक्षा की अगली तारीख और इससे जुड़ी जानकारी स्पष्ट की जाएगी।

ये भी पढ़े: CEC नियुक्ति कानून पर SC के बंटे फैसले को वापस लेने की मांग, CJI ने कहा- जांच के बाद लेंगे फैसला