Breakfast Timing
Breakfast Timing: आज की तेज़-तर्रार जिंदगी में लोग अपनी दिनचर्या में बदलाव के साथ रह रहे हैं। देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप पर समय बिताना, देर से सोना और सुबह देर से उठना आम बात बन गई है। ऐसे में सुबह का नाश्ता या तो पूरी तरह स्किप हो जाता है या 10 बजे के बाद किया जाता है। सवाल उठता है: क्या देर से नाश्ता करना शुगर यानी डायबिटीज का कारण बन सकता है?
हमारा शरीर बायोलॉजिकल क्लॉक यानी बॉडी टाइम के अनुसार काम करता है। सुबह उठते ही मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है और खाने से ऊर्जा बनती है। अगर यह नेचुरल साइकिल बिगड़ जाए, जैसे लंबे समय तक खाली पेट रहना या अनियमित समय पर खाना, तो इंसुलिन के काम करने के तरीके पर असर पड़ सकता है।
होलिस्टिक डाइटिशियन और इंटीग्रेटेड न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. गीतिका चोपड़ा का कहना है कि सुबह 10 बजे नाश्ता करना डायरेक्ट शुगर का कारण नहीं बनता। शुगर इंबैलेंस ज्यादा प्रभावित होता है ब्रेकफास्ट की क्वालिटी, कैरियर रूटीन और ओवरऑल डाइट से।
अगर कोई सुबह केवल चाय पीकर 10-11 बजे हाई कार्ब या शुगरी फूड खाता है, तो ब्लड शुगर स्पाइक होना नेचुरल है। लंबे समय तक यह आदत रखने से इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ सकता है, खासकर PCOS या प्रीडायबिटीज वाले लोगों में। लेकिन अगर रात का डिनर हल्का हो, नींद अच्छी हो और नाश्ता प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर हो, तो देर से नाश्ता करना हानिकारक नहीं।
सुबह उठते ही 1 गिलास पानी पीना जरूरी है।
नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स शामिल करें।
चाहे ब्रेकफास्ट 8 बजे हो या 10 बजे, क्वालिटी और बैलेंस पर ध्यान दें।
नियमित दिनचर्या और सही फूड बैलेंस से न तो शुगर बढ़ती है और न मेटाबॉलिज्म डिस्टर्ब होता है।
समय से ज्यादा महत्वपूर्ण है नाश्ते की क्वालिटी और बैलेंस। लेट ब्रेकफास्ट की आदत तब सुरक्षित है, जब आप पूरे दिन का मेटाबॉलिज्म संतुलित रखें।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR की हवा में हल्की राहत, लेकिन जहरीला प्रदूषण अभी भी खतरनाक स्तर पर, जानिए किस इलाके में कितना AQI
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…