Trending

BRICS Summit के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित; घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Diversion: दिल्ली में आज से होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को देखते हुए राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। विदेशी मेहमानों की सुरक्षा और उनके सुचारू आवागमन को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपने रूट की जानकारी लें और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

11 सितंबर को कई इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंध

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को दोपहर 2 बजे से रात 8:30 बजे तक भारत मंडपम और प्रगति मैदान के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रहेगा। इस दौरान 35 से ज्यादा सड़कों पर यातायात को नियंत्रित किया जाएगा। वहीं करीब 22 प्रमुख स्थानों पर जरूरत के अनुसार वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, टीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग और डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग समेत कई प्रमुख सड़कें प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा जनपथ, अशोका रोड, बाराखंभा रोड, टालस्टाय मार्ग, नीति मार्ग और एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर भी ट्रैफिक व्यवस्था बदली जा सकती है।

इन जगहों पर बदला जाएगा ट्रैफिक रूट

डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, रामचरण अग्रवाल चौक, मीर दर्द चौक, कस्तूरबा गांधी मार्ग-आउटर सर्किल, जनपथ-कनॉट प्लेस, पटेल चौक और आरएमएल अस्पताल राउंडअबाउट समेत कई स्थानों पर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर भेजा जाएगा। इसके अलावा धौला कुआं फ्लाईओवर, मोती बाग फ्लाईओवर, लोधी रोड के अलग-अलग जंक्शन, नीला गुंबद, ओबेराय फ्लाईओवर, डीपीएस मथुरा रोड यू-टर्न, रिंग रोड-भैरों रोड और मंडी हाउस के आसपास भी ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा।

इन वैकल्पिक रास्तों का कर सकते हैं इस्तेमाल

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को रिंग रोड, बीएसजेड मार्ग, आईपी मार्ग, लोधी रोड, आउटर सर्किल और अशोका रोड जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। वीआईपी मूवमेंट के दौरान कुछ सड़कों पर वाहनों को कुछ समय के लिए रोका भी जा सकता है।

एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए एडवाइजरी

ट्रैफिक प्रतिबंधों को देखते हुए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री आईएसबीटी कश्मीरी गेट-रानी झांसी रोड और पंचकुइयां रोड-आउटर सर्किल जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी ट्रैफिक पुलिस की ओर से सुझाए गए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। वहीं एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों से संभव हो तो मेट्रो को प्राथमिकता देने की अपील की गई है।

200 मीटर के दायरे में पार्किंग पर रोक

BRICS कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा को देखते हुए 200 मीटर के दायरे में सड़क किनारे पार्किंग पर पूरी तरह रोक रहेगी। टैक्सी और ऑटो को भी केवल निर्धारित स्थानों पर ही खड़ा करने की अनुमति होगी। इसके अलावा दिल्ली से बाहर जाने वाले गैर-गंतव्य वाणिज्यिक वाहनों की एंट्री पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/india-china-relations-brics-summit/

Lavanya Dayal

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

5 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

6 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

15 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

36 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

37 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

53 minutes ago