Monday, Oct 05

होम = Breaking = ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट ने आयरलैंड के ऊपर घोषित की इमरजेंसी, 28 हजार फीट नीचे आया विमान

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट ने आयरलैंड के ऊपर घोषित की इमरजेंसी, 28 हजार फीट नीचे आया विमान

British Airways Flight BA295 Emergency: लंदन से अमेरिका के शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की ट्रांसअटलांटिक फ्लाइट BA295 में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान आयरलैंड के ऊपर उड़ान भरते हुए अचानक तेजी से नीचे उतरने लगा। विमान ने इमरजेंसी ट्रांसपोंडर कोड 7700 भी प्रसारित किया।

37 हजार फीट से 9 हजार फीट नीचे आया

फ्लाइट BA295 ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के टर्मिनल-5 से सुबह करीब 11:50 बजे शिकागो के ओ'हेयर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। करीब 8 घंटे 40 मिनट की निर्धारित यात्रा वाली इस फ्लाइट ने लगभग एक घंटे बाद 37,000 फीट की ऊंचाई हासिल की। इसी दौरान परिचालन संबंधी समस्या सामने आई और विमान कुछ ही मिनटों में करीब 9,000 फीट नीचे आ गया।

7700 कोड के बाद निगरानी

7700 विमान में सामान्य आपात स्थिति का संकेत होता है। इसके बाद एयर ट्रैफिक और फ्लाइट-ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए विमान की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। नजदीकी एयरपोर्ट पर इसकी सुरक्षित या आपात लैंडिंग की प्रक्रिया जारी है।

ये भी पढ़े: FZ1073 हमले की जुलाई में बनी थी साजिश, ओमानी को-पायलट को लेकर बड़ा खुलासा