Cover Story Featured

खीर सेरेमनी से हुआ बजट सत्र का आगाज, एक तरफ विकास का दावा, दूसरी तरफ विपक्ष का विरोध!

Delhi Budget Session 2026: राजधानी दिल्ली में बजट सत्र की शुरुआत इस बार पारंपरिक अंदाज में ‘खीर सेरेमनी’ के साथ हुई, लेकिन इसके साथ ही सियासत भी गरमा गई। जहां एक ओर सरकार ने विकास का रोडमैप पेश करने की तैयारी दिखाई, वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने बहिष्कार कर माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया।

खीर सेरेमनी से बजट सत्र का आगाज

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुरू होते ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों और विधायकों के साथ ‘खीर सेरेमनी’ में हिस्सा लिया। इस दौरान स्कूली छात्राओं को खीर खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2026-27 का बजट उनकी सरकार का दूसरा बजट है, जो दिल्ली के विकास को नई रफ्तार देने के साथ लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर केंद्रित होगा।

पीएम के नाम अभिनंदन प्रस्ताव पास

सत्र के दौरान एक अहम प्रस्ताव भी पारित हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे कार्यकाल को लेकर सदन में अभिनंदन किया गया।विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यों से देश और दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। सदन ने ध्वनिमत से इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।

AAP का बहिष्कार, विपक्ष का विरोध

बजट सत्र के पहले ही दिन आम आदमी पार्टी ने सदन से दूरी बना ली। चार विधायकों के निलंबन को लेकर नाराज आम आदमी पार्टी ने सत्र का बहिष्कार किया। यह निलंबन जनवरी 2026 के शीतकालीन सत्र के दौरान हंगामे के आरोप में हुआ था, जिसमें कुछ विधायकों को सदन से बाहर कर दिया गया था।

विपक्ष का आरोप

विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते हुए विपक्ष की नेता आतिशी मार्लेना ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दे रही और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है।

बजट से पहले सरकार के बड़े संकेत

सत्र से पहले ही सरकार ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। इस बार का बजट खासतौर पर इन मुद्दों पर केंद्रित रहने की संभावना है:

महिलाओं के स्वास्थ्य और सुविधाएं
प्रदूषण नियंत्रण के उपाय
आधुनिक और इलेक्ट्रिक परिवहन
स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना

सूत्रों के मुताबिक, महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए बजट का बड़ा हिस्सा आवंटित किया जा सकता है।

इस बार और बड़ा हो सकता है बजट

पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में दिल्ली सरकार ने लगभग 1 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था, जो उससे पहले के मुकाबले काफी बड़ा था। इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि बजट का आकार और भी बढ़ सकता है।

नजरें अब घोषणाओं पर

जहां एक तरफ सरकार बड़े वादे कर रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष के बहिष्कार ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि बजट में किए गए वादे जमीन पर कितने उतरते हैं और क्या यह दिल्लीवासियों की उम्मीदों पर खरा उतर पाएगा।

ये भी पढ़ें: नशीला इंजेक्शन देकर डॉक्टर पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, गुस्साए परिजनों ने आरोपी के घर में लगाई आग

Shagun Chaurasia

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

35 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

41 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

59 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago