राजस्थान

जयपुर में हाईटेंशन लाइन से बस में लगी आग, 3 की मौत और 12 झुलसे

Rajasthan News : राजस्थान के जयपुर जिले में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मजदूरों को लेकर जा रही एक प्राइवेट बस अचानक हाईटेंशन तार छूने के कारण आग की चपेट में आ गई। इस खौफनाक हादसे में करीब 12 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जबकि 3 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में यूपी के पीलीभीत जिले के 50 साल के नसीम और उनकी 20 साल की बेटी शाहीन शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान अबतक नहीं हो सकी थी। मृतकों व झुलसे लोगों की संख्या बढ़ रही है

हादसा जयपुर शहर से लगभग 65 किलोमीटर दूर मनोहरपुर इलाके में हुआ। बस में 5 से 6 गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे, जिनमें आग लगने के बाद ब्लास्ट हो गया। आग के कारण बस पूरी तरह जल कर राख हो गई। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है, और मृतकों व झुलसे लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है और प्रभु से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

सूत्रों के अनुसार, यह बस शाहपुरा के टोडी स्थित ईंट भट्टे से मजदूरों को लेकर आ रही थी। हाईटेंशन लाइन को छूने के बाद बस में करंट दौड़ गया और आग लग गई। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में रोज़ाना इस तरह के हादसे आम लोगों की जान लेने वाले हैं और यह बेहद चिंताजनक है।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के चीफ हनुमान बेनीवाल ने भी दुख जताया और ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago