देश

दीवाली-छठ से पहले रेल-बस अड्डों पर भारी भीड़, 5 गुना बढ़ा किराया

Diwali 2025 : दीवाली और छठ पूजा से पहले देशभर के रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भारी भीड़ उमड़ आई है। हालात ऐसे हैं कि कई जगहों पर यात्रियों को खड़े होने की भी जगह नहीं मिल रही। टिकटों के लिए लंबी कतारें लगी हैं और बसों के किराए आसमान छू रहे हैं। कई शहरों में किराए सामान्य दिनों की तुलना में पांच गुना तक बढ़ गए हैं, लेकिन इसके बावजूद टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।

ट्रेन टिकट के लिए घंटों इंतजार, बसों में ओवरलोड

दिल्ली, मुंबई, सूरत, भोपाल, लखनऊ और पटना जैसे बड़े शहरों से अपने घर लौटने वालों की भारी भीड़ देखी जा रही है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर शनिवार को ही करीब 1.75 लाख यात्री पहुंचे, जिनमें से 75 हजार यात्री नॉन-रिजर्व टिकट पर सफर कर रहे थे। कई यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए 10 से 12 घंटे तक लाइन में लगना पड़ा।

बस स्टैंड्स पर भी स्थिति कुछ अलग नहीं है। प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली से पटना का किराया जहां सामान्य दिनों में ₹1200 से ₹1500 रहता है, वहीं अब ₹5000 तक वसूला जा रहा है।

रेलवे ने की राहत की घोषणा

त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 1,702 विशेष ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल नीला के अनुसार, ये ट्रेनें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, पुणे, कोल्हापुर और नागपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से चलाई जाएंगी इनमें से 800 से अधिक ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों की ओर जाएंगी ताकि लोग अपने घरों में परिवार संग त्योहार मना सकें। अन्य क्षेत्रों को जोड़ने वाली विशेष ट्रेनों की भी व्यवस्था की गई है।

भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे की विशेष तैयारियां

रेलवे ने भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई नए इंतजाम किए हैं। प्रमुख स्टेशनों पर 3000 यात्रियों की क्षमता वाले विशेष होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। वहां खाने-पीने, पानी, शौचालय और पंखे जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। टिकट खरीदने में आसानी के लिए मोबाइल यूटीएस ऐप की सेवा को बढ़ाया गया है और अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन उपायों से यात्रियों को लंबी कतारों और अव्यवस्था से राहत मिलेगी।

भ्रामक वीडियो पर होगी सख्त कार्रवाई

भारतीय रेलवे ने सोशल मीडिया पर फैल रही गलत सूचनाओं और पुराने वीडियो को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है। रेल मंत्रालय ने बताया कि कुछ सोशल मीडिया हैंडल पुराने वीडियो शेयर कर यात्रियों के बीच भ्रम फैला रहे हैं। ऐसे 20 से अधिक खातों की पहचान की गई है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेलवे ने 24x7 सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया है और यात्रियों से अपील की है कि वे केवल @RailMinIndia जैसे आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें तथा बिना सत्यापन के वीडियो या पोस्ट साझा न करें।

ये भी पढ़े - Cough Syrup : SIT जांच में बड़ा खुलासा, बच्चों की मौत के पीछे श्रीसन फार्मा का फर्जीवाड़ा

त्योहारी यात्रियों को मिलेगी राहत

इन सभी तैयारियों का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि दीवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक सफर मिल सके। रेलवे प्रशासन ने कहा कि आवश्यकतानुसार और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा भी की जा सकती है ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Shweta Gupta

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

29 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

38 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

40 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

55 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

1 hour ago