CA Narpat Dukhia: अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी मामले के बाद अब मंदिर के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव हुआ है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए CA नरपत डुकिया को ऑपरेशन और मैनेजमेंट यूनिट की कमान सौंपी है। अब वे मंदिर के प्रशासनिक कामकाज और व्यवस्थाओं को संभालेंगे।
CA नरपत डुकिया की नियुक्ति का औपचारिक आदेश श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन ने जारी किया है। 8 अगस्त के ट्रस्ट के पत्र के मुताबिक, डुकिया मंदिर की गतिविधियों के समग्र समन्वय, प्रबंधन और धार्मिक आयोजन से जुड़ी यूनिट की अगुवाई करेंगे। उन्हें मंदिर के ऑपरेशन और मैनेजमेंट यूनिट का हेड बनाया गया है। डुकिया को डॉ. कृष्ण मोहन का करीबी सहयोगी भी माना जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CA नरपत डुकिया दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई की है। उन्हें ऑडिटिंग, अकाउंटिंग, कम्युनिकेशन और कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों का अनुभव है।
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…