देश

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! आठवें वेतन आयोग को कैबिनेट की मंजूरी, वेतन बढ़ोतरी का रास्ता साफ

8th Pay Commission : केंद्र सरकार ने आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) को मंजूरी दे दी है, जिससे लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए वेतन और भत्तों में संशोधन का रास्ता साफ हो गया है। जनवरी में सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद अब केंद्र ने आयोग का आधिकारिक गठन कर दिया है।

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रंजना देसाई को आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं आईआईएम बैंगलोर के प्रोफेसर पुलक घोष को पार्ट-टाइम सदस्य और पेट्रोलियम सचिव पंकज जैन को मेंबर-सेक्रेटरी बनाया गया है।

18 महीने में रिपोर्ट सौंपेगा आयोग

आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने और सरकार को सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। यह आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों, सशस्त्र बलों के कर्मियों और अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के वेतन, भत्तों और सेवा शर्तों की व्यापक समीक्षा करेगा।

1 जनवरी 2026 से लागू होंगी सिफारिशें

आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सिफारिशों के लागू होने की सटीक तारीख आयोग की अंतरिम रिपोर्ट आने के बाद तय की जाएगी।

लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ

आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों से लगभग 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और करीब 69 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। यह फैसला बढ़ती महंगाई और वेतनमानों में सुधार की लंबे समय से चली आ रही मांग के बीच सरकार की एक बड़ी घोषणा मानी जा रही है।

Kajal Sharma

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

54 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

59 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago