Trending

ट्रंप के टैरिफ पर कनाडा का पलटवार, $20 अरब के अमेरिकी सामान पर लगाया जवाबी शुल्क

Canada US Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ के जवाब में कनाडा ने करीब $20 अरब (C$27.6 अरब) के अमेरिकी सामान पर जवाबी शुल्क लगाने का ऐलान किया है। ये टैरिफ 8 सितंबर से लागू होंगे और करीब 700 उत्पादों को प्रभावित करेंगे। अलग-अलग वस्तुओं पर शुल्क 15% से 50% तक होगा। कनाडा के मुताबिक, स्टील, एल्युमीनियम, फर्नीचर और कपड़ों पर 50% शुल्क लगेगा। चीज, घरेलू उपकरणों और कुछ समुद्री उत्पादों पर 25%, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स और औजारों पर 15% टैरिफ लगाया जाएगा।

कारोबारियों के लिए $7.5 अरब का पैकेज

कनाडा सरकार ने टैरिफ के साथ घरेलू कंपनियों और कर्मचारियों को राहत देने के लिए C$7.5 अरब (5.42 अरब डॉलर) के नए और विस्तारित वित्तीय उपायों की घोषणा की है। इसमें छोटे-मध्यम कारोबारों की मदद, कंपनियों के कैश फ्लो को संभालने के लिए फंडिंग और प्रभावित होने वाले कर्मचारियों के लिए सहायता शामिल है। वित्त मंत्री फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन ने कहा कि बराबर दरों वाले जवाबी टैरिफ और मल्टी-बिलियन डॉलर पैकेज से कामगारों, किसानों, परिवारों और कारोबारों की रक्षा होगी।

बढ़ा अमेरिका-कनाडा ट्रेड वॉर

कनाडा का यह कदम ट्रंप द्वारा शनिवार से करीब $20 अरब के कनाडाई आयात पर 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद आया है। टैरिफ से बचने के लिए हुई बातचीत विफल होने के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार तनाव और बढ़ गया है।

ये भी पढ़े: लुइसियाना में 8 साल की बच्ची की मौत, झील में तैरते समय ‘ब्रेन-ईटिंग अमीबा’ से हुई थी संक्रमित

Tanisha Verma

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

33 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

1 hour ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago