CEC Gyanesh Kumar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी INDIA गठबंधन अपना आंदोलन तेज करने की तैयारी में है। 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली के बाद विरोध प्रदर्शन के अगले चरण को लेकर चर्चा चल रही है। इसके लिए बड़े मार्च से लेकर मॉक संसद आयोजित करने तक के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, आंदोलन का अगला स्वरूप क्या होगा, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मध्य दिल्ली में विपक्षी दलों ने मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताया था। अब INDIA गठबंधन आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार कर रहा है। हालांकि, अगले चरण में प्रदर्शन किस रूप में होगा, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
माकपा महासचिव एमए बेबी ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण के लिए फिलहाल कई विकल्पों पर चर्चा चल रही है। दिल्ली के प्रमुख इलाकों में निकाले गए मार्च को राजनीतिक रूप से सफल मानते हुए कुछ नेता एक बार फिर बड़े जनसमूह को जुटाने के पक्ष में हैं। वहीं, मॉक संसद आयोजित करने का प्रस्ताव भी सामने आया है, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया का मंचन किया जा सकता है।
एमए बेबी के मुताबिक, मॉक संसद में प्रमुख कानूनविदों और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें एक पक्ष ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आरोप रखेगा, जबकि दूसरा उनका बचाव करेगा। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा अभी तय नहीं हुई है, लेकिन शीर्ष नेतृत्व स्तर पर तैयारी चल रही है। राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल पहले ही कह चुके हैं कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक विरोध जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें: ‘कांग्रेस संविधान की रक्षक, ज्ञानेश कुमार बच नहीं पाएंगे’, गोवा में राहुल गांधी का हमला
Amit Shah Rahul Gandhi Vote Theft: वोट चोरी के आरोपों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…
Uttrakhand: उत्तराखंड और हिमालयी क्षेत्रों में बड़े भूकंप की आशंका को लेकर एक नई वैज्ञानिक…
Megan Schutt Two Match Ban: ऑस्ट्रेलिया की स्टार तेज गेंदबाज मेगन शट्ट को डॉक्टर की…
Hyderabad: हैदराबाद में शादी के लिए पैसों का इंतजाम करने के चक्कर में एक युवक…
Delhi: दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के नजदीक स्थित 100 साल से अधिक पुरानी ऐतिहासिक रेस…
Arshdeep Singh 100 T20I Matches: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले…