Sonia Gandhi Instagram Debut: सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने वालीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर कदम रखा है। गुरुवार को अपनी पहली पोस्ट में उन्होंने संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक साझा की और सभी का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि वह अपनी किताब पाठकों के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं। इस पोस्ट में उन्होंने तीन लोगों को टैग भी किया।
सोनिया गांधी ने अपनी पहली पोस्ट में किताब का पहला लुक साझा करते हुए प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनेपन की तलाश को इसकी कहानी बताया। वीडियो में वह प्रकाशक हार्परकॉलिन्स से किताब की प्रति स्वीकार करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा, वीडियो में प्रियंका गांधी वाड्रा उन्हें मिठाई खिलाती भी दिख रही हैं।
सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ 10 नवंबर, 2026 को आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी। इसमें उनके इटली में बीते बचपन, राजीव गांधी से मुलाकात और शादी के साथ भारतीय राजनीति में उनके सफर का जिक्र है। पहले इस किताब को पेंगुइन इंडिया प्रकाशित करने वाला था, लेकिन कुछ अंशों पर आपत्ति के बाद उन्हें हटाने की मांग की गई। सोनिया के इनकार के बाद हॉपरकॉलिन्स इंडिया ने किताब प्रकाशित करने की घोषणा की।
ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी को 7 दिन बाद मिली सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी, गंभीर संक्रमण के चलते हुई थीं एडमिट
राहत की खबर, इलाज का असर, सोनिया गांधी की सेहत में सुधार
Amit Shah Rahul Gandhi Vote Theft: वोट चोरी के आरोपों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…
Uttrakhand: उत्तराखंड और हिमालयी क्षेत्रों में बड़े भूकंप की आशंका को लेकर एक नई वैज्ञानिक…
Megan Schutt Two Match Ban: ऑस्ट्रेलिया की स्टार तेज गेंदबाज मेगन शट्ट को डॉक्टर की…
Hyderabad: हैदराबाद में शादी के लिए पैसों का इंतजाम करने के चक्कर में एक युवक…
Delhi: दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के नजदीक स्थित 100 साल से अधिक पुरानी ऐतिहासिक रेस…
Arshdeep Singh 100 T20I Matches: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले…