Breaking

CEC ज्ञानेश के मामले में विपक्षी नेताओं से CJI सूर्यकांत का मिलने से इनकार, कहा- कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं

CJI Surya Kant: दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के मुद्दे पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने विपक्षी नेताओं से मुलाकात नहीं करने की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि यह मामला कानून-व्यवस्था से जुड़ा है। मुलाकात के लिए समय नहीं दे पाने पर CJI ने विपक्षी नेताओं को पत्र लिखकर अपना पक्ष स्पष्ट किया है।

CJI सूर्यकांत ने चिट्ठी लिखकर बताई वजह

विपक्षी नेताओं से मुलाकात नहीं करने पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि उन्होंने असमर्थता जताते हुए पत्र के जरिए इसकी वजह बता दी है। उन्होंने कहा, “मुझे कल उनका लेटर मिला है, कल रात को उसका जवाब दे दिया है। लेटर उनका परसों का है, मैं बाहर था तो मुझे कल मिला। मैंने कुछ कारण दिए हैं, जिनकी वजह से मैंने असमर्थता व्यक्त की है कि मैं मिल नहीं पाऊंगा।”

CJI बोले- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सबके लिए खुले

सीजेआई सूर्यकांत ने दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के सवाल पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। कोई भी आम नागरिक या किसी सरकारी संस्था का सदस्य अपनी समस्या लेकर अदालत आ सकता है। उन्होंने कहा कि भारत के हर नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार है। अदालत कानून के दायरे में रहकर उनकी समस्या का समाधान करने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। सीजेआई ने स्पष्ट किया कि न्याय पाने का अधिकार सभी नागरिकों को समान रूप से प्राप्त है और अदालत कानून के मुताबिक उनकी मदद करेगी।

ये भी पढ़ें: खरगे की CJI से गुहार लगाने की तैयारी, PM मोदी-अमित शाह पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप

सुप्रीम कोर्ट कूच करेगा INDIA गठबंधन, दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन बंद रखने का फैसला

Sunil Gupta

Recent Posts

नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट

Noida School Bomb Threat: नोएडा में सोमवार को करीब एक दर्जन स्कूलों को बम से…

15 minutes ago

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- न्याय के लिए निकाल रहे मार्च, 200 सरकारी अधिकारी संपर्क में

Rahul Gandhi Press Conference: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव…

45 minutes ago

महाराष्ट्र में भीषण सूखे से हाहाकार: 265 तालुका प्रभावित, फलों के बाग की बर्बादी से किसान परेशान

Maharashtra: महाराष्ट्र में गहराते सूखे के बीच नांदेड़ में हाल ही में मंत्री, सांसद और…

56 minutes ago

केरल में तेज रफ्तार मिनी कूपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, 3 की मौत; आरोपी बोला- ‘पापा सब संभाल लेंगे’

Kerala: केरल के एर्नाकुलम जिले में कोच्चि एयरपोर्ट के पास रविवार तड़के तेज रफ्तार मिनी…

1 hour ago

सूडान में सोने की खदान पर मिसाइल हमला, 72 लोगों की मौत; मिस्र की वायुसेना पर लगा आरोप

Sudan Gold Mine Missile Attack: सूडान में सोने की खदान पर हुए भीषण हवाई हमले…

3 hours ago

आमिर खान की भांजी ने दिखाए चोट के निशान, बोलीं- ये नर्क की तरह दर्दनाक

Jain Marie Police Brutality Allegation: आमिर खान की भांजी जायन मैरी ने मुंबई में प्रदर्शन…

3 hours ago