Monday, Oct 19

होम = Trending = सीजेपी को मिला ब्रिटिश सांसद ज़ारा का साथ, कहा- SIR के जरिए वोट अधिकार छीनना बड़ी घटनाओं में से एक

सीजेपी को मिला ब्रिटिश सांसद ज़ारा का साथ, कहा- SIR के जरिए वोट अधिकार छीनना बड़ी घटनाओं में से एक

by | Oct 18, 2026 | Trending, दुनिया

Zarah Sultana CJP Support: भारत में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और इसके विरोध में हो रही गिरफ्तारियों का मुद्दा अब ब्रिटेन तक पहुंच गया है। ब्रिटिश सांसद ज़ारा सुल्ताना ने इस मामले को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने दावा किया कि वोटर लिस्ट से 13 करोड़ से ज्यादा नाम हटाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन करने पर हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, उन्होंने भारत में विरोध कर रहे लोगों और लंदन में CJP के समर्थन में जुटे प्रदर्शनकारियों के प्रति एकजुटता जताई।

वोटर लिस्ट से नाम हटाने के विरोध पर गिरफ्तारियों का आरोप

ब्रिटिश सांसद ज़ारा सुल्ताना ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर भारत में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर मोदी सरकार की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि वोटर लिस्ट से 13 करोड़ से ज्यादा लोगों के नाम हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन करने पर हजारों लोगों को बिना उचित वजह के गिरफ्तार किया गया। सुल्ताना ने इस मामले को मतदान के अधिकार से जोड़ते हुए कहा कि यह इतिहास में लोगों से वोट देने का अधिकार छीनने की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक बन सकता है। हालांकि, ये आंकड़े और आरोप उनके बयान पर आधारित हैं।

जंतर-मंतर 2.0 और CJP के समर्थन में उतरीं ज़ारा सुल्ताना

ज़ारा सुल्ताना ने अपने पोस्ट में कहा कि वह भारत में फासीवाद के खिलाफ संघर्ष कर रहे लोगों के साथ खड़ी हैं। उन्होंने लंदन में जंतर-मंतर 2.0 और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों के प्रति भी एकजुटता जताई। गौरतलब है कि इससे पहले छह अमेरिकी सांसदों ने भी भारत में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारियों को लेकर चिंता जताई थी। इस तरह, प्रदर्शनकारियों की हिरासत का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में आया है।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी सांसद प्रमिला का SIR पर आया रिएक्शन, कहा- भारत में भी वही हो रहा जो अमेरिका में ट्रंप ने किया