Thursday, Oct 15

होम = Trending = अमेरिकी सांसद प्रमिला का SIR पर आया रिएक्शन, कहा- भारत में भी वही हो रहा जो अमेरिका में ट्रंप ने किया

अमेरिकी सांसद प्रमिला का SIR पर आया रिएक्शन, कहा- भारत में भी वही हो रहा जो अमेरिका में ट्रंप ने किया

by | Oct 15, 2026 | Trending, दुनिया

Pramila Jayapal SIR Statement: भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने भारत में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने वोटर लिस्ट से करीब 13 करोड़ लोगों के नाम हटाए जाने के मुद्दे पर सवाल उठाए। उनका बयान ऐसे समय आया है, जब SIR प्रक्रिया को लेकर देश में राजनीतिक बहस जारी है।

SIR की तुलना ट्रंप प्रशासन से की

अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने भारत में मतदाता सूची से करीब 13 करोड़ लोगों के नाम हटाए जाने की कार्रवाई पर चिंता जताई है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और मतदान के अधिकार को कमजोर करने वाला प्रयास बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जयपाल ने कहा कि भारत में हो रही यह कार्रवाई उन्हें ट्रंप प्रशासन के उन कदमों जैसी लगती है, जिनसे अमेरिका में लोगों के मतदान के अधिकार कमजोर हो रहे हैं।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों के समर्थन में उतरीं प्रमिला

प्रमिला जयपाल ने कहा कि हर जगह लोकतंत्र की रक्षा करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों को भी अमेरिका के नागरिकों की तरह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का अधिकार मिलना चाहिए। जयपाल ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को जरूरी बताते हुए कहा कि वह भारत में लोकतंत्र के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों का विरोध करने वाले लोगों के साथ खड़ी हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली समेत देश के कुछ हिस्सों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं। इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी के बीच मतदाता सूची में नाम हटाए जाने की प्रक्रिया को लेकर बहस तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में CJP प्रदर्शन का असर, 170 से ज्यादा ट्रेनें रद्द; इंटरनेट बंद होने से यात्री परेशान

बंगाल