Breaking

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले CJP पर पुलिस का एक्शन, अभिजीत दिपके समेत 3 गिरफ्तार; मजिस्ट्रेट के सामने करेगी पेश

CJP Leaders Arrested: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी के बाद मामला गरमा गया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके समेत सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने एहतियातन गिरफ्तार किया है। तीनों को दिल्ली पहुंचते ही एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया था। पहले देर शाम तक उनकी रिहाई की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन पार्टी की ओर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रखने के ऐलान के बाद पुलिस ने तीनों को प्रिवेंटिव अरेस्ट कर लिया। अब दिल्ली पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।

सीजेपी के तीनों नेता मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तीनों को रविवार सुबह 9 बजे दिल्ली कैंट थाने में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। इससे पहले तीनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से उतरते ही हिरासत में ले लिया गया था। उनकी गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब CJP ने जंतर-मंतर पर अपना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। अब सभी की नजर मजिस्ट्रेट के सामने होने वाली पेशी और पुलिस की अगली कार्रवाई पर है।

ट्रेनें रद्द करने और मेट्रो स्टेशन बंद रखने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

दिल्ली में 250 ट्रेनें रद्द करने और 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने के मामले में सुप्रीम कोर्ट रविवार को छुट्टी के दिन सुनवाई करेगा। याचिका में गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और DMRC चेयरपर्सन के खिलाफ कोर्ट के आदेश की कथित अवहेलना को लेकर अवमानना कार्रवाई की मांग की गई है। दरअसल, कोर्ट ने शुक्रवार को मेट्रो और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद शनिवार को सेवाओं पर पाबंदियों को लेकर सवाल उठे। इसी दौरान प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे हजारों समर्थकों को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया और करीब 7,000 लोगों को हिरासत में लिया गया।

ये भी पढ़ें: मुंबई प्रदर्शन में इमरान खान हिरासत में, बहन जैन मैरी समेत 400 लोग डिटेन

Sunil Gupta

View Comments

Recent Posts

ध्रुव राठी को हिरासत से छोड़ा, CJP प्रदर्शन में जाने पर फिर बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Dhruv Rathee CJP Protest: यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने देर रात हिरासत से…

15 minutes ago

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ राहुल गांधी का ऐलान, 12 अक्टूबर को सड़क पर उतरेगा विपक्ष

Rahul Gandhi Opposition Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ को लेकर दिल्ली में सियासी टकराव…

48 minutes ago

अभिजीत दीपके समेत CJP के तीनों नेता रिहा, जानें मजिस्ट्रेट ने क्या फैसला सुनाया

CJP Leaders Released: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष…

1 hour ago

CJP नेता अभिजीत दिपके और सौरव दास की गिरफ्तारी के बीच दिल्ली में सभी मेट्रो स्टेशन खुले, इंटरनेट भी बहाल

CJP Leaders Arrested: एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को…

1 hour ago

मेट्रो स्टेशन बंद, सड़कें प्रभावित… रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली को बंधक नहीं बनने देंगे

Delhi CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच…

2 hours ago

सोने-चांदी के भाव आज स्थिर, एक हफ्ते में ₹2,240 महंगा हुआ 24 कैरेट गोल्ड

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के बाद आज रविवार को बाजार…

3 hours ago