Breaking

सोने-चांदी के भाव आज स्थिर, एक हफ्ते में ₹2,240 महंगा हुआ 24 कैरेट गोल्ड

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के बाद आज रविवार को बाजार में ठहराव देखने को मिला है। सोने के भाव लगातार दो दिनों तक बढ़े, जिससे 24 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम पर ₹1,850 और 22 कैरेट सोना ₹1,700 महंगा हो गया। पिछले एक हफ्ते में भी सोने की कीमतों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, एक दिन उछलने के बाद चांदी के भाव आज स्थिर हैं। ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जानिए ताजा भाव में कितना बदलाव आया है।

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी ₹2.40 लाख किलो

चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 1 अक्टूबर को एक किलो चांदी का भाव ₹5,000 गिरने के बाद लगातार आठ दिनों तक स्थिर रहा। इसके बाद 10 अक्टूबर को इसमें ₹5,000 की तेजी आई। अब 11 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी का भाव बिना किसी बदलाव के ₹2,40,000 प्रति किलो पर बना हुआ है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी कीमत पर बिक रही है। वहीं, चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,45,000 है, जो इन चारों महानगरों में सबसे ज्यादा है।

सोने की कीमतों में मामूली तेजी के संकेत

देश में सोने और चांदी की कीमतें घरेलू परिस्थितियों के साथ-साथ वैश्विक बाजार के रुझानों से भी प्रभावित होती हैं। मिरे एसेट शेयरखान में कमोडिटी मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह के मुताबिक, आने वाले समय में सोने की कीमतें सीमित दायरे में रह सकती हैं, हालांकि इनमें मामूली तेजी का रुख बना रहने की संभावना है। उन्होंने आगाह किया कि अगर कच्चे तेल की कीमतों में अचानक उछाल आता है, तो इससे सोने की कीमतों पर दबाव पड़ सकता है। ऐसे में आगे सोने की चाल काफी हद तक वैश्विक बाजार की परिस्थितियों और तेल की कीमतों पर निर्भर करेगी।

ये भी पढ़ें: सोना फिर हुआ सस्ता, ₹498 की गिरावट; चांदी ₹1,245 प्रति किलो फिसली

Sunil Gupta

Recent Posts

ध्रुव राठी को हिरासत से छोड़ा, CJP प्रदर्शन में जाने पर फिर बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Dhruv Rathee CJP Protest: यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने देर रात हिरासत से…

16 minutes ago

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ राहुल गांधी का ऐलान, 12 अक्टूबर को सड़क पर उतरेगा विपक्ष

Rahul Gandhi Opposition Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ को लेकर दिल्ली में सियासी टकराव…

49 minutes ago

अभिजीत दीपके समेत CJP के तीनों नेता रिहा, जानें मजिस्ट्रेट ने क्या फैसला सुनाया

CJP Leaders Released: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष…

1 hour ago

CJP नेता अभिजीत दिपके और सौरव दास की गिरफ्तारी के बीच दिल्ली में सभी मेट्रो स्टेशन खुले, इंटरनेट भी बहाल

CJP Leaders Arrested: एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को…

1 hour ago

मेट्रो स्टेशन बंद, सड़कें प्रभावित… रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली को बंधक नहीं बनने देंगे

Delhi CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले CJP पर पुलिस का एक्शन, अभिजीत दिपके समेत 3 गिरफ्तार; मजिस्ट्रेट के सामने करेगी पेश

CJP Leaders Arrested: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी…

2 hours ago