Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 7 अक्टूबर को गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 498 रुपये टूटकर 1.48 लाख रुपये पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमत में भी नरमी देखने को मिली। एक किलो चांदी 1,245 रुपये सस्ती होकर 2.22 लाख रुपये पर पहुंच गई।
सितंबर में सोना ₹8 हजार और चांदी ₹15 हजार टूटी
बीते महीने सितंबर में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 31 अगस्त को 10 ग्राम सोना 1.56 लाख रुपये के भाव पर था, जो 30 सितंबर तक करीब 8 हजार रुपये घटकर 1.48 लाख रुपये पर आ गया। इसी तरह 1 किलो चांदी की कीमत भी 2.37 लाख रुपये से गिरकर 2.22 लाख रुपये रह गई। यानी सितंबर में चांदी करीब 15 हजार रुपये प्रति किलो सस्ती हुई।
आगे भी जारी रह सकता है उतार-चढ़ाव
विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बढ़ोतरी से सोने की कीमतों पर दबाव आया है, जबकि अमेरिका-ईरान तनाव और आर्थिक अनिश्चितता इसे सपोर्ट दे सकती है। ऐसे में निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुन सकते हैं। हालांकि, बाजार में कमजोरी के संकेतों को देखते हुए निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बड़ी गिरावट आने पर खरीदारी का मौका भी बन सकता है।
ये भी पढ़ें:Gold Price Today: सप्ताह की शुरुआत में सस्ता हुआ सोना, दोनों कैरेट के भाव गिरे
पूर्व सीएम हरीश रावत ने जनसंवाद यात्रा पर लगाई ब्रेक, हाईकमान की चेतावनी के बाद लिया फैसला

