Sunday, Oct 11

होम = Breaking = अभिजीत दीपके समेत CJP के तीनों नेता रिहा, जानें मजिस्ट्रेट ने क्या फैसला सुनाया

अभिजीत दीपके समेत CJP के तीनों नेता रिहा, जानें मजिस्ट्रेट ने क्या फैसला सुनाया

by | Oct 11, 2026 | Breaking, News Latest

CJP Leaders Released: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा कर दिया गया है। कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेशी के बाद उनकी रिहाई का आदेश दिया गया। तीनों नेताओं को शनिवार को दिल्ली पहुंचते ही विमान के अंदर से हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान शांति भंग होने की आशंका जताते हुए यह कार्रवाई की थी।

24 घंटे के भीतर पेशी जरूरी

कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस किसी व्यक्ति को सामान्य परिस्थितियों में 24 घंटे से अधिक समय तक बिना मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए हिरासत में नहीं रख सकती। ऐसे मामलों में हिरासत में लिए गए व्यक्ति को निर्धारित समय के भीतर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना जरूरी होता है। CJP नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका के मामले में भी उन्हें कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। शांति भंग की आशंका के आधार पर की गई ऐसी कार्रवाई को एहतियातन हिरासत या निवारक कार्रवाई कहा जा सकता है।

अनुमति नहीं फिर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्र-युवा संगठनों का आंदोलन जारी है। शनिवार को दिल्ली में हजारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने और पार्टी के शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी के बाद भी CJP ने पीछे हटने से इनकार किया है। पार्टी ने रविवार सुबह 10 बजे से जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। हालांकि, फिलहाल पुलिस से इसकी अनुमति नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें: मेट्रो स्टेशन बंद, सड़कें प्रभावित… रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली को बंधक नहीं बनने देंगे