CJP leaders bail case: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका की जमानत प्रक्रिया से जुड़ा मामला अब धमकी देने के आरोपों तक पहुंच गया है। दिल्ली पुलिस ने एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) को कथित तौर पर धमकी दिए जाने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस अब धमकी देने वालों की पहचान करने में जुटी है।
इस मामले के बीच CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने कहा है कि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद संगठन अपनी गतिविधियां जारी रखेगा। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, दिपके ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों में हुई गिरफ्तारियों और हिरासत की कार्रवाइयों के जरिए उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी कार्रवाई से वे पीछे नहीं हटेंगे।
दिल्ली पुलिस ने 16 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके को हिरासत में लिया था। यह रैली कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में होनी थी। शनिवार को उन्हें सशर्त जमानत मिलने के बाद मंदिर मार्ग पुलिस थाने से रिहा कर दिया गया।
अभिजीत दिपके ने कहा कि सौरव दास और आशुतोष रंका के लौटने के बाद पार्टी कार्यकर्ता फिर एकजुट होंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने बताया कि कानूनी मामलों पर चर्चा के लिए वह अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर से मिलने जा रहे थे। दिपके ने उम्मीद जताई कि दोनों नेताओं को रविवार को रिहा कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: आशुतोष और सौरव की रिहाई के लिए CJP का अल्टीमेटम, कपिल सिब्बल से ली गई कानूनी सलाह
Indian Railways Rules: ट्रेन में सफर के दौरान फोन पर तेज आवाज में गाने सुनना…
Asian Para Games 2026: एशियन गेम्स में भारत के शानदार प्रदर्शन के बाद अब पैरा…
Banke Bihari Temple Fight: वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे…
Imran Khan India Exit Notice: अभिनेता इमरान खान ने भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ…
Trump on Russia Ukraine war: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिशों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति…
Tiger Shroff firing case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस को पहला…