Tiger Shroff firing case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस को पहला सुराग हाथ लगा है। वारदात के बाद फरार हुए आरोपी जिस बाइक का इस्तेमाल कर रहे थे, वह अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास लावारिस हालत में मिली है। पुलिस ने बाइक बरामद करने के साथ ही दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। अब बाइक की नंबर प्लेट और चेसिस नंबर के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
मुंबई पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज करते हुए रेलवे और जीआरपी से भी मदद मांगी है। अंधेरी रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही महाराष्ट्र से बाहर जाने वाली ट्रेनों पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि फरार आरोपियों का सुराग मिल सके। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने टाइगर श्रॉफ और उनके कार चालक का बयान भी दर्ज किया है। वहीं, फायरिंग की घटना के बाद सलमान खान के घर के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
गोलीबारी के बाद सोशल मीडिया पर अनमोल बिश्नोई के नाम से जुड़े एक फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया गया। इसमें हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा करते हुए कहा गया कि टाइगर श्रॉफ को पहले फोन कर समझाने की कोशिश की गई थी। पोस्ट में सलमान खान के साथ काम करने वाले फिल्मी सितारों को भी धमकी दी गई और आगे हमले करने की चेतावनी दी गई।
ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को उन्हीं की भाषा में मिलेगा जवाब, बोले एकनाथ शिंदे
Austria Flight Bomb Threat: इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट में बम…
Indian Railways Rules: ट्रेन में सफर के दौरान फोन पर तेज आवाज में गाने सुनना…
Asian Para Games 2026: एशियन गेम्स में भारत के शानदार प्रदर्शन के बाद अब पैरा…
Banke Bihari Temple Fight: वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे…
Imran Khan India Exit Notice: अभिनेता इमरान खान ने भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ…
Trump on Russia Ukraine war: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिशों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति…