News Latest

सीजेपी का प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर गंभीर आरोप, कहा- मोदी की ‘तानाशाही’ ने आपातकाल को पीछे छोड़ा

CJP press conference: दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि बीते 72 घंटों में राजधानी में लगाए गए प्रतिबंध आपातकाल की याद दिलाते हैं। CJP के आशुतोष रांका ने दावा किया कि 1975 के आपातकाल के दौरान भी रेल सेवाएं बंद नहीं की गई थीं, लेकिन अब ऐसा किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा हालात आपातकाल से भी आगे निकल गए हैं।

‘ज्ञानेश कुमार का बचाव कर रहे हैं मोदी-शाह’,

आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की लड़ाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अपने खिलाफ लड़ाई बना लिया है। उन्होंने दावा किया कि दोनों नेता ज्ञानेश कुमार के बचाव में खड़े हैं। रांका ने कहा कि यह लड़ाई अब शुरू हुई है और मोदी-शाह ने इसे युद्ध में बदल दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह भी कहा।

चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा को जिताने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी देश के लोकतंत्र को मजबूत करना है, लेकिन वह समझौता कर चुका है। रांका के मुताबिक, पिछले 72 घंटों में हुई घटनाओं ने मौजूदा हालात पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

‘NHRC और सुप्रीम कोर्ट कहां हैं?’

सौरभ दास ने हिरासत में प्रताड़ना और पत्रकारों के साथ कथित मारपीट का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि अधिकार समूहों के लोगों को ट्रेनों में भरकर भेजा जा रहा है। दास ने पूछा कि क्या देश में पत्रकारिता करना अपराध हो गया है और क्या पत्रकारों के लिए भी आपातकाल जैसे हालात हैं।

‘CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी’, बोले दीपके

अभिजीत दीपके ने बताया कि वह दादी के निधन के बाद महाराष्ट्र स्थित अपने घर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आशुतोष और सौरभ दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगे की रणनीति बताएंगे। दीपके ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा के लिए राजधानी को रोक दिया गया और कहा कि 10 अक्टूबर को तानाशाही के अंत की शुरुआत के रूप में याद किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में लगाए गए बैरिकेड्स को हटाने के दिए निर्देश, वकीलों ने कोर्टरूम में प्रतिबंधों पर उठाए सवाल

Sunil Gupta

View Comments

Recent Posts

बिहार में कलश यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट के तार से 2 बच्चों की मौत, दर्जनभर घायल

Bihar: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में नवरात्रि के पहले दिन कलश शोभायात्रा…

4 minutes ago

लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में जमकर बवाल, अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों में मारपीट, जूते भी चले

Lucknow: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और ममता…

49 minutes ago

पाक में सियासी संकट गहराया, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू; इमरान खान की PTI की आखिरी सरकार बर्खास्त

Pakistan: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ सरकार ने रविवार को खैबर पख्तूनख्वा (KP) में आपातकाल और…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ में 53 हाथियों का आतंक, स्कूल की दीवार तोड़ी, फसलें रौंदीं; जशपुर में शहर तक पहुंचा दंतैल हाथी

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कोरबा और जशपुर जिलों में रविवार को हाथियों की आबादी वाले इलाकों…

2 hours ago

महाराष्ट्र में प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने खाई में धकेला, हत्या के बाद रची लापता होने की कहानी

Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे में प्रेमिका सिया द्वारा प्रेमी केतन को लोहागढ़ किले से धक्का…

2 hours ago

झारखंड: रेलवे की पक्की नौकरी का झांसा देकर 40 महिलाओं से लूटे लाखों रूपए, पैसे लेकर आरोपी फरार

Jharkhand: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रेलवे की स्थायी नौकरी दिलाने का झांसा देकर…

2 hours ago