CJP Saurav Das Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने बताया कि प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस को औपचारिक सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि देशभर से युवा इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर पहुंचेंगे। CJP ने पुलिस से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की है।
‘ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे युवा’
CJP के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा कि 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और पुलिस को अंडरटेकिंग भी दे दी गई है। उन्होंने दावा किया कि देशभर के युवा एक बार फिर सड़कों पर उतरने जा रहे हैं। दास ने कहा कि इस बार प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते। उन्होंने युवाओं के आंदोलन जारी रखने की बात कही।
वोट चोरी का मुद्दा हर नागरिक से जुड़ा’
सौरव दास ने कहा कि 10 अक्टूबर को होने वाला प्रदर्शन सिर्फ सीजेपी का आंदोलन नहीं है, बल्कि जेन-जी और देशभर के युवाओं का प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि अगर वोट चोरी हो रही है या चुनाव छीने जा रहे हैं तो यह किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि हर नागरिक से जुड़ा मुद्दा है। दास ने युवाओं से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील करते हुए CJP के ‘चलो दिल्ली’ नारे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है और इसी के मुताबिक दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई है।
ये भी पढ़ें: सौरव दास ने पोस्ट हटाया, माफी नहीं मांगी; गौरव भाटिया ने दी FIR और 2 करोड़ मानहानि की चेतावनी

