CJP Ashutosh Saurav Release: आशुतोष रांका और सौरव दास की रिहाई को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अब कानूनी लड़ाई की चेतावनी दी है। पार्टी का कहना है कि अगर दोनों को रविवार तक रिहा नहीं किया गया, तो उन्हें हिरासत में रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। CJP ने इस मामले में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से भी सलाह लेने की बात कही है।
रिहाई नहीं हुई तो अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा CJP
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बीते दिन शल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उसने वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से कानूनी सलाह ली है। पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर रविवार तक आशुतोष रांका और सौरव दास को रिहा नहीं किया गया, तो उनकी हिरासत जारी रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
CJP ने हिरासत को बताया गैरकानूनी
CJP ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि आशु और सौरव ने कोई अपराध नहीं किया है और न ही उन पर किसी अपराध का आरोप लगाया गया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद दोनों को हिरासत में रखा गया है। CJP ने कहा कि अगर रविवार तक दोनों की रिहाई नहीं होती है, तो वह इस मामले में कानूनी कदम उठाएगी।
CJP बोली- हिरासत में रखने के लिए देरी बर्दाश्त नहीं
CJP ने अपनी पोस्ट में कहा कि आशुतोष रांका और सौरव दास को जेल में रखने के लिए जानबूझकर देरी करने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पार्टी ने इस मामले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने की बात भी कही। CJP ने दोनों की हिरासत को लेकर सवाल उठाते हुए जल्द रिहाई की मांग की है।
14 अक्टूबर को तिहाड़ जेल भेजे गए थे आशु-सौरव
गौरतलब है कि सौरव दास और आशुतोष रांका को 14 अक्टूबर 2026, बुधवार को दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) अदालत ने न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था। अब CJP ने दोनों की रिहाई नहीं होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके को सशर्त जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने का आदेश; दो प्रवक्ता अब भी हिरासत में

