CM Yogi Adityanath Bareilly Speech: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह और शिक्षक सम्मेलन को संबोधित करते हुए पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि 2017 से पहले बरेली में त्योहारों के दौरान दंगे और उपद्रव आम थे, लेकिन अब प्रदेश की पहचान उत्सव और बेहतर कानून-व्यवस्था से होती है।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पहले प्रदेश में प्रतिदिन 100 से 200 आपराधिक घटनाएं होती थीं। सत्ता में बैठे लोग लूट-खसोट में शामिल रहते थे, जिससे पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई नहीं कर पाती थी और कई बार मूकदर्शक बनी रहती थी। उन्होंने कहा कि अब अपराधियों के मन में कानून का भय है और अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
योगी ने कहा कि पहले त्योहारों पर उपद्रव होते थे, जबकि अब बड़ी संख्या में मूर्तियां स्थापित हो रही हैं और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने इस बदलाव का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन को दिया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, पहले दूसरे राज्यों में यूपी के लोगों को अपनी पहचान छिपानी पड़ती थी, लेकिन अब लोग उनसे जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पहले कुछ लोगों की गलतियों का खामियाजा पूरे प्रदेश को भुगतना पड़ता था।
महिला सुरक्षा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों के साथ गलत हरकत करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों और आधुनिक तकनीक से अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। योगी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश में सुरक्षित माहौल बनाए रखना और कानून-व्यवस्था पर जनता का भरोसा मजबूत करना है।
ये भी पढ़े: फरीदाबाद के होटल में फंदे से लटकी मिली 25 वर्षीय युवती, प्रेमी फरार; आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
Betel Leaf Home Remedies: भारत में पान के शौकीनों की कमी नहीं है। बनारसी पान…
Bengaluru SIR Protest: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और अन्य…
Astrology Remedies: जीवन में कभी काम अटक जाते हैं, कभी कारोबार में ग्राहक नहीं मिलते…
Mamata Banerjee Attack Attempt: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता…
Hajipur Boat Accident: बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा…
Shriya Saran AI Deepfake: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल फिल्मी सितारों के लिए परेशानी…
View Comments