सीएम योगी ने सपा पर किया तीखा प्रहार
Yogi attacks SP opposition: सोमवार को विधान परिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने विधानमंडल में सपा द्वारा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण के दौरान हंगामा करने पर व्यवहार को अशोभनीय बताया। उन्होंने कहा, "यह महिला राज्यपाल का अपमान है।" इस दौरान सीएम योगी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों और राज्य कानून व्यवस्था को सराहा।
सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा- "राज्यपाल प्रदेश की संवैधानिक प्रमुख होती हैं। संवैधानिक पद के प्रमुख प्रति मुख्य प्रतिपक्ष का व्यवहार लोकतंत्र को कमजोर करता है। यह अवमानना के दायरे में आता है। खैर जिस प्रकार का प्रतिपक्ष है उससे ऐसी अपेक्षा करना बेवकूफी होगी की वो संवैधानिक प्रमुख का सम्मान करें।
सपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा, "पिछली सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध का गढ़ बना दिया था। 2017 के पहले गुंडे और माफिया इस प्रदेश में समानांतर सरकार चला रहे थे। यूपी में न कर्फ्यू है न दंगा है, यूपी में सब चंगा है। भारत की आत्मा यूपी से है। यूपी में अब दंगे नहीं होते हैं।"
सीएम योगी ने सपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इस पार्टी (सपा) ने गाजी के मेले का समर्थन किया था। वह कांवड़ यात्राओं पर रोक लगाती थी। ये राम मंदिर और काशी विश्वनाथ का विरोध करते हैं। समाजवादी पार्टी ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थी। विपक्ष ने राम, कृष्ण को अदालत में मिथक बताया था। सपा ने वंदे मातरम् का अपमान किया। उनको राष्ट्रगीत से दिक्कत क्यों है। राष्ट्रगीत का अपमान संविधान की अवहेलना है।"
ये भी पढ़ें: आप कानून का पालन करने वाले हैं तो 45 केसों का कोर्ट में सामना करें: CM योगी को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…