Others

पिछली सरकारों में काशी की उपेक्षा हुई, अब हो रहे हैं विकास कार्य: मणिकर्णिका घाट पर तोड़फोड़ को लेकर यूपी CM योगी

Manikarnika Ghat Demolition: वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर हो रही तोड़फोड़ की कार्रवाई को लेकर उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों ने सरकार के प्रति नाराजगी जताई है। वहीं, इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेस की। गौरतलब है, मणिकर्णिका के पास जलासेन घाट पर कॉरिडोर का एंट्री पॉइंट बनाया जा रहा है। मणिकर्णिका घाट को नया रूप देने के लिए लगभग चार दिन पहले एक पत्थर का चबूतरा तोड़ा गया, जिसमें राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा, एक शिवलिंग और एक अन्य मूर्ति को निकाल कर मलबे में रख दिया गया। इससे अहिल्याबाई होलकर से जुड़े समिति के लोगों ने मध्य प्रदेश और बनारस में विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद अब बीजेपी के नेता और प्रदेश सरकार के मंत्री अपना पक्ष रख रहे हैं।

सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा

सीएम योगी ने वाराणसी के सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'काशी अविनाशी है। काशी के प्रति हर भारतवासी अपार श्रद्धा का भाव रखता है, लेकिन स्वतंत्र भारत में काशी को जो सम्मान मिलना चाहिए था। उस समग्र विकास के कार्यक्रम को वो महत्व नहीं मिला जो आजादी के तत्काल बाद प्राप्त होना चाहिए था। पिछले 11-11.5 साल के अंदर काशी एक बार फिर से अपने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करते हुए उनका संवर्धन भी कर रहा है और भौतिक विकास के कार्यों के माध्यम से नई ऊंचाई को भी प्राप्त कर रहा है… ये हमारा सौभाग्य है कि काशी का प्रतिनिधित्व देश की संसद में प्रधानमंत्री मोदी करते हैं।

मामले में यूपी कांग्रेस ने क्या कहा

यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी नास्तिक है और मूर्ति का महत्व सिर्फ काशी और कांग्रेस के लोग ही जानते हैं।

विधायक नीलकंठ ने क्या कहा

वाराणसी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक नीलकंठ तिवारी मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि जो भी चीज टूटी है या मूर्तियां हटाई गई हैं, उन्हें संरक्षित रखा गया है. उनका नव निर्माण के साथ ही पुन: स्थापना करके पूजित किया जाएगा।

ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा, जिस तरह से लोग अपने घर के दरवाजे पर गणेश जी की प्रतिमा लगाते हैं, तो उसे हम मंदिर नहीं मान सकते। इस तरह काशी में जगह-जगह पर ऐसी पत्थर की मनिया बनी हैं जो घाटों पर है. जिसका इस्तेमाल लोग बैठने और योग इत्यादि के लिए करते हैं। वहां किसी ने यह मूर्ति लगा दी, तो हम उसे मंदिर नहीं कहेंगे। हां गलती हुई, ठेकेदार ने रेनोवेशन के दौरान इस पर ध्यान नहीं दिया और इसे तोड़ दिया। हम इसे ठीक करवाएंगे।

ये भी पढ़ें: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, दो ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Anil

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

11 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

12 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

12 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

12 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

12 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

13 hours ago