मनोरंजन

Cocktail 2: रिलीज से पहले ही ‘कॉकटेल 2’ की स्टोरी ने मचाई हलचल, फिल्म की कहानी हुई लीक

Cocktail 2: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और सेट से सामने आई रैप-अप तस्वीरों ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। इस बार शाहिद के साथ रश्मिका मंदाना और कृति सैनन लीड रोल में नजर आएंगी, यानी स्क्रीन पर एक दिलचस्प लव ट्रायंगल देखने को मिलने वाला है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी रिलीज से पहले ही लीक हो गई है।

कृति की पोस्ट से बढ़ा बज

शूट खत्म होने के बाद कृति सैनन ने सोशल मीडिया पर टीम के साथ तस्वीरें शेयर कर सभी का शुक्रिया अदा किया। याद दिला दें, साल 2012 में आई ‘कॉकटेल’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी और दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी व सैफ अली खान की केमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी। अब इसके सीक्वल को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

रिश्तों का नया ट्विस्ट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म मॉडर्न रिलेशनशिप्स और बदलते प्यार के समीकरणों पर आधारित होगी। कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि कृति और रश्मिका का किरदार खास रिश्ते में दिख सकता है, जबकि शाहिद कहानी में तीसरे एंगल के रूप में नजर आएंगे। हालांकि, कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

डायरेक्टर का स्पेशल नोट

डायरेक्टर होमी अदजानिया ने इंस्टाग्राम पर टीम के साथ केक-कटिंग फोटो शेयर कर फिल्म को अपने लिए बेहद खास बताया और पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया।

रिलीज प्लान क्या है?

फिल्म की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसे सितंबर में रिलीज किया जा सकता है। मेकर्स शाहिद की दूसरी फिल्म और कॉकटेल 2 के बीच गैप रखकर दर्शकों को उनका अलग अंदाज दिखाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: The Kerala Story 2 Controversy: ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स और CBFC को नोटिस जारी, केरल हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Deepika Gupta

Recent Posts

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

4 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

38 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

3 hours ago