Monday, Oct 05

होम = Breaking = कांगो नदी में दो नावों की टक्कर, 30 लोगों की मौत; दर्जनों लापता

कांगो नदी में दो नावों की टक्कर, 30 लोगों की मौत; दर्जनों लापता

Congo: अफ्रीकी देश कांगो में रविवार को कांगो नदी में दो मोटर चालित लकड़ी की नावों की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में 30 लोगों की मौत हुई, जबकि दर्जनों लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों के अनुसार, सभी 30 मृतकों के शव बरामद कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

अलग-अलग दिशाओं में जा रही थीं नावें

दोनों नावें अलग-अलग रास्तों पर थीं। एक नाव उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र उबांगुई से राजधानी किंशासा जा रही थी, जबकि दूसरी किंशासा से लुकोलेला की ओर बढ़ रही थी। शुरुआती जांच में टक्कर की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

लापता लोगों की तलाश जारी

प्रांतीय आंतरिक मंत्री क्रिस्पिन म्पुतु ने बताया कि हादसा इक्वातेउर के नगोम्बे-लुकोलेला इलाके के पास हुआ। इसके बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। टीमें लापता लोगों के साथ-साथ जीवित बचे लोगों की तलाश में जुटी हैं।

ये भी पढ़े: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग, टेंट में हुआ हादसा; किसी को नुकसान नहीं