Congress Protests Against MNREGA Bill
Congress Protests Against MNREGA Bill: केंद्र सरकार के मनरेगा बिल में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस पार्टी अब सक्रिय मोर्चे पर उतर रही है। पार्टी ने 8 जनवरी से “मनरेगा संग्राम आंदोलन” की शुरुआत करने का ऐलान किया है, जो 25 फरवरी तक पूरे देश में चलेगा। कांग्रेस का कहना है कि यह आंदोलन किसानों, पिछड़ों, दलितों और श्रमिकों के रोजगार और सम्मान की रक्षा के लिए है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस बिल को “विकसित भारत” नहीं, बल्कि “विनाश भारत” वाला बिल बताया और केंद्र से तुरंत इसे वापस लेने की मांग की। पार्टी ने जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पूरी रणनीति तैयार कर ली है।
• 8 जनवरी: प्रदेश स्तर की बैठक, नेताओं और प्रभारी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी।
• 10 जनवरी: सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस, पंचायती राज पर सवाल उठाए जाएंगे।
• 11 जनवरी: गांधी या आंबेडकर की मूर्ति के सामने एक दिन का उपवास।
• 12-29 जनवरी: पंचायतों में चौपाल, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद।
• 30 जनवरी: वार्ड और ब्लॉक लेवल पर कार्यक्रम।
• 31 जनवरी-6 फरवरी: जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना।
• 7-15 फरवरी: विधानसभा और राज्यभवन का घेराव।
• 16-25 फरवरी: बड़े पैमाने पर रैली, देशभर में जनता का समर्थन जुटाना।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा सभी ग्राम प्रधानों को पत्र लिखकर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। पार्टी का दावा है कि यह आंदोलन मनरेगा के अधिकार और रोजगार सुरक्षा को बचाने के लिए निर्णायक कदम होगा। केंद्र सरकार पर दबाव बनाने और बिल वापस करवाने के लिए कांग्रेस का यह अभियान राजनीतिक और सामाजिक दोनों मोर्चों पर सघन रणनीति के साथ आगे बढ़ेगा।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…