देश

हैदराबाद में “ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर गणेश पंडाल का निर्माण

Hyderabad : इस बार गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री मल्लिकार्जुन नगर युवा कल्याण संघ द्वारा एक विशेष और प्रभावशाली गणेश प्रतिमा तैयार की गई है, जो “ऑपरेशन सिंदूर” नामक सैन्य अभियान से प्रेरित है। यह अनोखा आविष्कार लगभग ₹6 लाख की लागत से स्थानीय कलाकारों द्वारा तैयार किया गया है और उत्सव का केंद्र बना हुआ है।

10 कलाकारों और 55 दिन में गणेश मूर्ति

इस मूर्ति को तैयार करने में लगभग 50-55 दिन लगे, जिसमें करीब 10 कलाकारों ने दिन-रात मेहनत करके इसे पूरा किया। इस साल की गणेश चतुर्थी में हैदराबाद का यह अनूठा पंडाल सैन्य प्रतीकवाद और देशभक्ति को जोड़ते हुए नए रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह न केवल उत्सव को नया आयाम देता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों में सम्मान, प्रेरणा और जागरूकता का भाव भी भरता है।
मल्लिकार्जुन नगर में 49 वर्षों से आयोजित हो रहा है

श्री मल्लिकार्जुन नगर युवा कल्याण संघ यह गणेशोत्सव पिछले 49 वर्षों से आयोजित कर रहा है। 2023 में इसने चंद्रयान थीम अपनाई थी, जबकि इस बार ऑपरेशन सिंदूर को चुना गया क्योंकि यह “नारी शक्ति” की मिसाल पेश करता है, जहां दो महिला अधिकारियों ने मात्र 45 मिनट में दुश्मन का मुकाबला समाप्त कर दिया था।

क्या है प्रतीमा की खासियत?

गणेश जी को एक वायुसेना अधिकारी की वेशभूषा में दर्शाया गया है, जिसके इर्द-गिर्द ब्रह्मोस मिसाइलों, एस-400 राइफलों और अन्य सैन्य उपकरणों की प्रतिकृतियां हैं।

इसके साथ ही, पंडाल में भारत के महत्वपूर्ण सैन्य संघर्षों की याद दिलाने वाले पोस्टर भी लगाए गए हैं जैसे 1947 और 1965 के भारत-पाक युद्ध, 1971 का बांग्लादेश मुक्ति संग्राम, 1999 का कारगिल युद्ध, 2016 का उरी हमला, 2019 का पुलवामा हमला और हाल ही में संपन्न हुआ ऑपरेशन सिंदूर (2025) भी।

ये भी पढ़े : जाम में फंसे मरीज को 3.50 मिनट में 6 किमी दूर अस्पताल पहुंचाया, बचाई दो जिंदगियां

इस पहल का उद्देश्य

यह थीम भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और दृढ़ संकल्प को श्रद्धांजलि देने का माध्यम है। साथ ही, युवाओं और परिवारों में राष्ट्रीय गौरव (Hyderabad ) की भावना जगाने हेतु एक 20 मिनट की AI द्वारा बनाई गई फिल्म भी इसका हिस्सा होगी, जिसमें सेना-नौसेना की बहादुरी और ऑपरेशन सिंदूर की कहानी दिखायी जाएगी।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago