मध्य प्रदेश

कफ सिरप बना मौत की दवा: दवाई देते ही बच्चों ने छोड़ खाना, बिगड़ी तबीयत

Coldrif Cough Syrup : मध्य प्रदेश और राजस्थान में Coldrif कफ सिरप से होने वाली मौतों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। इन राज्यों में अब तक लगभग 19 बच्चों की मौत हो चुकी है। छिंदवाड़ा और बैतूल (मध्य प्रदेश) में किडनी फेल होकर कई बच्चों की जान गई है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया है और नागपुर में आठ बच्चों की निगरानी जारी है। जबलपुर में संदिग्ध सप्लायर के गोदाम को सील कर दिया गया है। वही उत्तर प्रदेश की दवाओं एवं मेडिकल स्टोरों पर भी कड़ी जांच शुरू हुई है।

परिवारों की कथा- “उल्टियां शुरू, सांस तक नहीं ले पा रहे थे”

छिंदवाड़ा की परसिया तहसील की चेनवती यदुवंशी बताती हैं कि उनका बच्चा हल्का ज़ुकाम था, तब उन्होंने डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने मेरे बच्चे को एक इंजेक्शन लगाया और हमें घर जाने को कहा। हमने उसे घर पर दवाइयां दीं, लेकिन उसे फिर से उल्टियां होने लगीं। उसने खाना बंद कर दिया। डॉक्टर को बताया, तो उन्होनें बच्चे को सरकारी अस्पताल परसिया, फिर छिंदवाड़ा अस्पताल, और अंततः नागपुर रेफर किया। लेकिन 27 तारीख को बच्चे की मृत्यु हो गई।

मृत्यु का बढ़ता आंकड़ा, प्रशासन की कार्रवाई

छिंदवाड़ा में अब तक 14 बच्चों की मौत हो चुकी है, और बैतूल में भी दो और जानें जा चुकी हैं। दोनों मामलों में भी किडनी फेलियर देखा गया है। छिंदवाड़ा में आठ बच्चों को नागपुर भेजा गया है, जहां उनकी हालत को लेकर डॉक्टरों और उच्चाधिकारियों की एक टीम निगरानी कर रही है।

ये भी पढ़े – जयपुर SMS अस्पताल में भीषण आग, ICU में सात मरीजों की दर्दनाक मौत

सैंपलिंग और कफ सिरप को जप्त

उत्तर प्रदेश के असिस्टेंट कमिश्नर ने सभी जिलों के ड्रग इंस्पेक्टर को फार्मा कंपनी से लेकर मेडिकल स्टोर में मौजूद कफ सिरप (Coldrif Cough Syrup) की सैंपलिंग करने और चिन्हित जानलेवा कफ सिरप को जप्त करने के आदेश दिए हैं। यूपी के सहायक आयुक्त (ड्रग्स) ने राज्य के सभी औषधि निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से कड़े निर्देश जारी किए हैं।

Shweta Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

15 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

16 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

17 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

18 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

18 hours ago