राजस्थान

जोधपुर में देश का तीसरा अक्षरधाम मंदिर बनकर तैयार, संस्कृति और श्रद्धा का प्रतीक

Akshardham Temple : राजस्थान के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक शहर जोधपुर में गुरुवार को एक भव्य धार्मिक स्थल का उद्घाटन हुआ। बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था द्वारा निर्मित इस मंदिर को देश का तीसरा अक्षरधाम मंदिर होने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह मंदिर भगवान स्वामीनारायण को समर्पित है, जिन्होंने नैतिक जीवन, आध्यात्मिकता और समाज कल्याण के मूल्यों को बढ़ावा दिया।

महंत स्वामी महाराज के मार्गदर्शन में हुआ निर्माण

इस भव्य मंदिर का निर्माण कार्य बीएपीएस के आध्यात्मिक गुरु महंत स्वामी महाराज के नेतृत्व में पूरा किया गया। यह स्थान केवल पूजा का केंद्र ही नहीं, बल्कि आंतरिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कराने वाला स्थल भी है।

जोधपुर में तीसरा अक्षरधाम, विश्व में पांचवां

जोधपुर में बना यह अक्षरधाम मंदिर भारत का तीसरा और विश्व का पांचवां स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर है। इससे पहले दिल्ली और गांधीनगर में ऐसे भव्य मंदिर स्थापित हो चुके हैं।

वास्तुकला और निर्माण की विशेषताएं

यह मंदिर पूरी तरह से जोधपुर के बलुआ पत्थर से निर्मित है, जिसमें लोहे और सीमेंट का बिल्कुल भी प्रयोग नहीं किया गया है। मंदिर को नागर शैली में बनाया गया है, जो कि प्राचीन काल में राजस्थान और गुजरात में लोकप्रिय थी। कुल 7 वर्षो में इस भव्य मंदिर का निर्माण पूरा किया गया है, जिसमें 500 से अधिक कुशल कारीगरोंने हिस्सा लिया था।

मंदिर परिसर की भव्यता

यह मंदिर 42 बीघा भूमि में फैला हुआ है। इसमें 10 बीघा का सुंदर उद्यान भी है, जिसमें 500 से अधिक पेड़ और करीब 5500 पौधे लगाए गए हैं। मंदिर की ऊंचाई 191 फीट है और इसमें पांच प्रमुख शिखर, एक विशाल गुंबद और 14 छोटे गुंबद शामिल हैं। मंदिर में एक विशेष नीलकंठ अभिषेक मंडपम भी है, जिसमें भगवान स्वामीनारायण की पंचधातु से बनी नीलकंठ वर्णी मूर्ति की स्थापना की गई है।

स्थान और महत्व

यह मंदिर जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र के कालीबेरी इलाके में स्थित है, जो अब धार्मिक पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है। इसकी वास्तुशिल्प सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण इसे एक अनूठा स्थल बनाते हैं।

ये भी पढ़े – CID इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी जासूस हनीफ खान गिरफ्तार

जोधपुर(Akshardham Temple) में बना यह अक्षरधाम मंदिर न केवल श्रद्धालुओं के लिए एक पूजा स्थल है, बल्कि यह राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक वास्तुकला और आध्यात्मिकता का अद्वितीय संगम भी है। यह आने वाले समय में पूरे देश और दुनिया के पर्यटकों और भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनने की संभावना रखता है।

Shweta Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

4 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

4 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

6 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

6 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

7 hours ago