Breaking

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के घर आई खुशियां, पत्नी देविशा ने बेटी को दिया जन्म

Suryakumar Yadav Becomes Father: भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है, जिसके बाद क्रिकेट जगत और फैंस की ओर से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार ने 4 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला खेला था। अब मुंबई इंडियंस का अगला मैच 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होना है, लेकिन इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के खेलने को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है।

सूर्यकुमार और देविशा ने 2016 में की थी शादी

सूर्यकुमार यादव ने साल 2016 में देविशा शेट्टी के साथ शादी की थी। शादी से पहले दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट कर चुके थे और अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी बॉन्डिंग चर्चा में रहती है। जब भी सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम या मुंबई इंडियंस के लिए मैदान पर उतरते हैं, तब देविशा भी स्टेडियम में उनका उत्साह बढ़ाती नजर आती हैं। फिलहाल सूर्यकुमार अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, जबकि मुंबई इंडियंस के बाकी खिलाड़ी अगले मुकाबले के लिए रायपुर पहुंच चुके हैं।

आईपीएल में सूर्यकुमार का अब तक रहा निराशाजनकप्रदर्शन

आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अब तक 10 पारियों में 19.50 की औसत और 145.52 के स्ट्राइक रेट से 195 रन बनाए हैं, जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है। वहीं मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी इस सीजन में बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक खेले गए 10 मुकाबलों में सिर्फ 3 मैच जीते हैं, जबकि 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जिससे प्लेऑफ की राह भी मुश्किल नजर आ रही है।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago