Friday, Oct 09

होम = News Latest = CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस अलर्ट, 23 हजार जवानों की तैनाती से बॉर्डर तक निगरानी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस अलर्ट, 23 हजार जवानों की तैनाती से बॉर्डर तक निगरानी

CRPF Deployment Delhi Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने विरोध जारी रखने का ऐलान किया है। इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को एक और धरना-प्रदर्शन के लिए लोगों से जुटने की अपील की है। लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं।

23 हजार जवान तैनात

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए स्थानीय पुलिस की मदद के लिए केंद्रीय बलों के 23 हजार जवानों को बुलाया गया है। सुरक्षा ड्यूटी में पांच महिला अर्धसैनिक कंपनियां भी तैनात रहेंगी। एहतियात के तौर पर शराब की दुकानों को दो दिनों तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा, मध्य दिल्ली के होटलों को कमरों की बुकिंग सीमित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क हैं। राजधानी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा इंतजामों को मजबूत किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

सीजेपी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर संयुक्त विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। इस प्रदर्शन में कई विपक्षी दलों के भी शामिल होने की संभावना है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत लागू निषेधाज्ञा का हवाला दिया है। प्रदर्शन को लेकर पहले से ही राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है।

कई राज्यों से बुलाई गईं CRPF की कंपनियां

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कंपनियां बुलाई जा रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अतिरिक्त जवान दिल्ली पुलिस को विरोध प्रदर्शनों के दौरान भीड़ संभालने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेंगे। इसके अलावा, महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अतिरिक्त बलों को सौंपी जाएगी।

ये भी पढ़ें: सीजेपी नेता सौरव दास ने CEC ज्ञानेश को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- उनके इस्तीफे तक नहीं हटेंगे युवा