CSK New Coaching Staff: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपनी टीम को नए सिरे से तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। फ्रेंचाइजी ने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करते हुए एल्बी मॉर्कल, गैरेथ बैटी और मोहित शर्मा को सहायक कोच की जिम्मेदारी सौंपी है। तीनों नए मुख्य कोच जहीर खान के साथ काम करेंगे। स्टीफन फ्लेमिंग के इंग्लैंड की पुरुष टेस्ट टीम का मुख्य कोच बनने के बाद CSK में ये बदलाव हुए हैं।
CSK से कई पुराने चेहरों की विदाई
CSK से बल्लेबाजी कोच माइक हसी, गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस, फिटनेस ट्रेनर ग्रेग किंग और फिजियोथेरेपिस्ट टॉमी सिमसेक अलग हो गए हैं। वहीं, श्रीधरन श्रीराम, जेम्स फोस्टर और एआर श्रीकांत अपनी भूमिकाओं में बने रहेंगे।
पुराने खिलाड़ी मॉर्कल की वापसी
एल्बी मॉर्कल 2008 से 2013 तक CSK के लिए खेले और 78 मैचों में 827 रन बनाने के साथ 76 विकेट भी लिए। इसके बाद वह RCB, दिल्ली कैपिटल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट का हिस्सा रहे। वह जोबर्ग सुपर किंग्स के मुख्य कोच भी रह चुके हैं।
नए कोचों के सामने CSK को पटरी पर लाने की चुनौती
CSK के नए कोचिंग स्टाफ के लिए यह बड़ी परीक्षा होगी। उन्हें स्टीफन फ्लेमिंग की विरासत को आगे बढ़ाना है, जिनके कार्यकाल में टीम ने 16 साल में 5 IPL खिताब जीते। लगातार तीन सीजन प्लेऑफ से बाहर रहने वाली CSK को फिर से खड़ा करने के साथ नए कोचों के सामने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व को मजबूत करने की चुनौती भी होगी।
ये भी पढ़ें: गंभीर के हाथ में बल्ला, वैभव की नजरें टिकीं, क्या तीसरे टी20 में बदलेगा बैटिंग ऑर्डर

