Breaking

CSK के नए हेड कोच बनाए गए जहीर खान, धोनी की सलाह के बाद लिया गया बड़ा फैसला!

Zaheer Khan CSK Head Coach: चेन्नई सुपर किंग्स ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। जहीर की नियुक्ति के पीछे महेंद्र सिंह धोनी की पसंद को अहम वजह बताया जा रहा है। धोनी चाहते थे कि टीम के साथ ऐसा चेहरा हो, जिसके साथ वह पहले काम कर चुके हैं और जिसकी कार्यशैली से परिचित हैं। जहीर अब स्टीफन फ्लेमिंग की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे, जो 18 सीजन तक CSK के साथ रहे और टीम को IPL की सफल फ्रेंचाइजी में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।

जहीर खान ने CSK से जुड़ने पर जताई खुशी

CSK ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जहीर खान को नया हेड कोच बनाए जाने का ऐलान किया। फ्रैंचाइजी की ओर से जारी बयान में जहीर ने कहा कि IPL की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी के तौर पर वह मैदान पर CSK का सामना कर चुके हैं और उन मुकाबलों का आनंद लिया है। जहीर ने चेपॉक के फैंस के माहौल की भी तारीफ की और कहा कि शानदार इतिहास वाली इस फ्रैंचाइजी से जुड़कर वह बेहद उत्साहित हैं।

धोनी के भरोसेमंद रहे हैं जहीर

जल्द 48 साल के होने वाले जहीर खान ने भारत के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 2011 वर्ल्ड कप में उन्होंने 21 विकेट लेकर भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। IPL में वह 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर रहे। इससे पहले मुंबई इंडियंस में क्रिकेट ऑपरेशंस डायरेक्टर और ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट की जिम्मेदारी संभाली। वहीं, स्टीफन फ्लेमिंग ने जुलाई में CSK छोड़ने का ऐलान किया था और अब इंग्लैंड के टेस्ट हेड कोच हैं। टीम मैनेजमेंट के करीबी सूत्रों के मुताबिक, धोनी भी ऐसे कोच के पक्ष में थे, जिनकी कार्यशैली से वह पहले से परिचित हैं।

ये भी पढ़ें: क्या मुंबई इंडियंस के खिलाफ लौटेंगे धोनी? IPL 2026 में थाला की वापसी लोडिंग!

एशियन गेम्स में पीवी सिंधु की हार से भारत को बैडमिंटन में झटका, अब इस मुकाबले से बची उम्मीद

Sunil Gupta

Recent Posts

6.3 अरब डॉलर की साइबर चोरी के बाद Binance में हलचल, CFO कैसर एनजी ने छोड़ा पद

Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…

23 hours ago

बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त

PM Modi Diwali: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए…

23 hours ago

थिएटर में ‘रामायण’ की रिकॉर्डिंग पड़ी भारी, निर्माताओं ने दी सख्त चेतावनी

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर निर्माताओं ने सख्त रुख अपनाया है।…

24 hours ago

दिवाली से पहले अभिजीत दीपके की बढ़ी मुश्किलें, पूरी रात एयरपोर्ट पर बिताई

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को कोच्चि से मुंबई लौटते…

1 day ago

गंभीर की रणनीति के साथ आए गावस्कर, अक्षर पटेल को नंबर-5 पर भेजने को बताया सही

India vs New Zealand: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम…

1 day ago

दिल्ली की हवा में घुला जहर, IIT दिल्ली में AQI 443; कई इलाके गंभीर श्रेणी में

Delhi Air Pollution: रविवार की सुबह दिल्ली की हवा और जहरीली हो गई है। राजधानी…

1 day ago