खेल

CWG 2026: मीराबाई चानू ने जीता भारत का पहला गोल्ड, वेटलिफ्टिंग में दो सिल्वर भी

Mirabai Chanu Commonwealth Games 2026: भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने ग्लासगो में 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता। 31 वर्षीय चानू ने महिलाओं की 48kg कैटेगरी में कुल 190kg वजन उठाकर नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने स्नैच में 85kg और क्लीन एंड जर्क में 105kg उठाया। यह कॉमनवेल्थ गेम्स में उनका लगातार तीसरा गोल्ड है। इससे पहले उन्होंने 2018 और 2022 में स्वर्ण जीता था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चानू को बधाई दी। राष्ट्रपति ने उनके जज्बे, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता की सराहना की। उपराष्ट्रपति ने उनकी मेहनत और निरंतर प्रदर्शन को सलाम किया, जबकि पीएम मोदी ने इसे भारतीय वेटलिफ्टिंग का गौरवशाली अध्याय बताते हुए उन्हें प्रेरणा बताया।

वेटलिफ्टिंग में दो और सिल्वर

चणंबम रिशिकांता सिंह ने पुरुषों की 60kg कैटेगरी में 264kg कुल वजन के साथ सिल्वर जीता। उन्होंने स्नैच में 121kg उठाकर गेम्स रिकॉर्ड की बराबरी की और क्लीन एंड जर्क में 143kg उठाया। राजा मुथुपांडी ने 65kg कैटेगरी में 286kg के कुल वजन के साथ सिल्वर जीता। उनके स्नैच में 126kg और क्लीन एंड जर्क में 160kg रहे। मलेशिया के मुहामद अज़नील बिन बिदिन ने 299kg के गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता।

बॉक्सिंग में भी बढ़त

जदुमनी सिंह ने पाकिस्तान के सुमामा रहमान को हराकर पुरुषों के 55kg क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। प्रीति पवार ने मलावी की डेबोरा मटेंजे को हराकर महिलाओं के 54kg क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

भारत की पदक तालिका अब चार पदकों—एक गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज—पर पहुंच गई है। प्रतियोगिता के पहले दिन पैरा-पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पुरुषों के हेवीवेट इवेंट में ब्रॉन्ज जीतकर भारत का खाता खोला था।

ये भी पढ़े: E20 विवाद पर नितिन गडकरी ने Meta समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ बॉम्बे HC का रुख किया

Tanisha Verma

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

16 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

49 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

52 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 hour ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago